1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान भूल नहीं पाए है ऐश्वर्या राय को'

सलमान खान भूल नहीं पाए है ऐश्वर्या राय को'

 Published : Oct 13, 2015 11:47 am IST,  Updated : Oct 13, 2015 12:02 pm IST

नई दिल्ली: हालांकि सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप को हुए वर्षों बीत चुके हैं लेकिन 'दबंग' खान के दिल में कही न कही अपने पहले प्यार के लिए अब भी जगह है। सलमान

सलमान खान भूल नहीं पाए...- India TV Hindi
सलमान खान भूल नहीं पाए है ऐश्वर्या राय को?

नई दिल्ली: हालांकि सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप को हुए वर्षों बीत चुके हैं लेकिन 'दबंग' खान के दिल में कही न कही अपने पहले प्यार के लिए अब भी जगह है। सलमान खान की आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ का नए पोस्टर तो आपने अब तक देख ही लिया होगा और यदि नहीं तो अब इसे एक बार जरूर देखें।

पोस्टर में सलमान खान फिल्म में अपनी अभिनेत्री सोनम कपूर की चोटी को पकड़ कर उन्हें छेड़ रहे हैं जिसे देख हम सीधे 16 वर्ष पहले दबंग खान की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की यादों में खो जाते हैं। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित इस फिल्म के गीत ‘आंखो की गुस्ताखिया’ में सलमान ऐश के साथ कुछ ऐसे ही फ्लर्ट करते नजर आए थे।

ये भी पढ़ेें- ऐश्वर्या राय ने सलमान खान के साथ दोबारा काम करने पर तोड़ी चुप्पी

आज इतने साल बाद इसे इत्तेफाक कहें या कुछ और जो वहीं सीन सलमान ने दोबारा अपनी आगामी फिल्म में दर्शाया है। ये तो वो ही जाने, लेकिन फिल्म का नया पोस्टर तो काफी कुछ बयां कर रहा है।

Salman

वैसे सलमान ने ऐश्वर्या के सवाल पर हर बार ही टाल-मटोल किया है हालांकि बिग बॉस 9 के लॉन्च पर सलमान ने एक बार चुप्पी तोड़ी थी। ये पूछे जाने पर कि क्या ऐश उनके शो पर अपनी फिल्म ‘जज्बा’ के प्रचार के लिए आएंगी, सलमान ने कहा था कि पीआर वालों द्वारा माइक हटाने से पूर्व यह अंतिम सवाल होना चाहिए था। “इस सवाल के लिए तालियां। जज्बाती सवाल कर दिया।”, सलमान ने कहा।

आगे भी पढ़ें की सलमान कब और शर्माए ऐश्वर्या के नाम पर-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन