A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ....तो इसलिए असिन ने अक्षय कुमार को दिया शादी का पहला न्यौता

....तो इसलिए असिन ने अक्षय कुमार को दिया शादी का पहला न्यौता

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री असिन 23 जनवरी को माइक्रोमेक्स कंपनी के फाउंडर राहुल शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इनकी शादी के कार्ड भी बटने शुरु हो गए हैं।

asin

इस कार्ड पर इनकी शादी की तारीख (23 जनवरी) और दिन (शनिवार) गोल्डन रंग से लिखा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है की राहुल को सिम्प्लिसिटी बहुत पसंद है इसलिए शादी का कार्ड बहुत सिंपल बनवाया गया है।

असिन ने वर्ष 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘गजनी’ से बॉलीवुड में डैब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों से काफी प्रशंसा हासिल हुई थी। इसके बाद वह ‘ऑल इज वेल’, ‘बोल बच्चन’, ‘रेडी’ और ‘लंदन ड्रीम्स’ में भी नजर आ चुकी हैं। 2012 में आई फिल्म 'खिलाडी 786 ' में अक्षय कुमार और असिन ने साथ में काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही अक्षय ने असिन को राहुल शर्मा से मिलवाया था। इसी वजह से असिन ने अपनी शादी का सबसे पहला कार्ड अक्षय कुमार को देना लाजमी समझा।

Latest Bollywood News