नई दिल्ली:- बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री असिन 23 जनवरी को माइक्रोमेक्स कंपनी के फाउंडर राहुल शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इनकी शादी के कार्ड भी बटने शुरु हो गए हैं। इनकी शादी का पहला न्यौता बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार को दिया दिया गया है। अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्ड की तस्वीर शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन लिखा “मैं अपने दोनों करीबी दोस्त असिन और राहुल की शादी का पहला कार्ड प्राप्त कर बहुत खुश हूं। दोनों को शादीशुदा जिंदगी की ढेर सारी शुभकामनाएं।“
इसे भी पढ़े:- असिन की शादी का कार्ड आया सामने
हालांकि असिन ने अपनी शादी के कार्ड की तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
असिन और राहुल की मुलाकात अक्षय कुमार ने फिल्म 'खिलाड़ी 786' की शूटिंग के दौरान करवाई थी। असिन ने अपने और राहुल के रिश्ते का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान किया था। उन्होंने बताया था की "राहुल और मैं पिछले 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और वह बहुत अच्छे इंसान है, वह मेरी खुशी का भी बहुत ध्यान रखते हैं।"
23 जनवरी को असिन और राहुल शादी जैसे पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी के कार्ड ने मीडिया में सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। इनकी शादी का कार्ड कंपनी ‘ईडीसी डिजाइन’ ने डिजाइन किया है, इसी कंपनी ने हरभजन सिंह और गीता बसरा की शादी का कार्ड भी डिजाइन किया था। शादी का कार्ड गोल्डन रंग का दिखाई दे रहा है जिस पर असिन और राहुल का नाम उभरा हुआ नजर आ रहा है।
Latest Bollywood News