1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. असिन की शादी का कार्ड आया सामने

असिन की शादी का कार्ड आया सामने

 Published : Dec 31, 2015 05:44 pm IST,  Updated : Dec 31, 2015 05:47 pm IST

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री असिन 23 जनवरी को माइक्रोमेक्स कंपनी के फाउंडर राहुल शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। असिन ने कुछ वक्त पहले ही अपनी और राहुल की शादी की तारीख का खुलासा किया था।

asin- India TV Hindi
asin

नई दिल्ली:- बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री असिन 23 जनवरी को माइक्रोमेक्स कंपनी के फाउंडर राहुल शर्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। असिन ने कुछ वक्त पहले ही अपनी और राहुल की शादी की तारीख का खुलासा किया था और अब इनकी शादी के कार्ड्स भी छप कर आ चुके हैं। इन दिनों इनकी शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

इसे भी पढ़े:- आसिन को इतना महंगा गिफ्ट देकर प्रपोज किया था राहुल ने

ये कार्ड गोल्डन रंग का दिखाई दे रहा है जिस पर असिन और राहुल का नाम उभरा हुआ है। इस कार्ड पर इनकी शादी की तारीख और दिन भी लिखा हुआ है। कार्ड बहुत सिंपल सोबर सा है। इनकी शादी का कार्ड कंपनी ‘ईडीसी डिजाइन’ ने डिजाइन किया है इसी कंपनी ने हरभजन सिंह और गीता बसरा की शादी का कार्ड भी डिजाइन किया था।

असिन ने अपने और राहुल के रिश्ते का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान  किया था। उन्होंने बताया था कि, "राहुल और मैं पिछले 4 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और वह बहुत अच्छे इंसान है, वह मेरी खुशी का भी बहुत ध्यान रखते हैं।"

शादी के बाद असिन अपने काम से कुछ वक्त के लिए ब्रेक लेकर अपने परिवार और नी जिंदगी पर ध्यान देना चाहती हैं।

asin
asin

असिन और राहुल की मुलाकात अक्षय कुमार ने फिल्म 'खिलाड़ी 786' की शूटिंग के दौरान करवाई थी। असिन ने वर्ष 2008 में रिलीज हुई फिल्म "गजनी" से बॉलीवुड में डैब्यू किया था। इस फिल्म को दर्शकों से काफी प्रशंसा हासिल हुई थी। इसके बाद वह "ऑल इज वेल", "बोल बच्चन", "रेडी" और "लंदन ड्रीम्स" में भी नजर आ चुकी हैं।

asin
asin

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन