A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आलिया भट्ट की तरह ये बॉलीवुड सितारे भी सेट्स पर जले

आलिया भट्ट की तरह ये बॉलीवुड सितारे भी सेट्स पर जले

हाल ही में मुंबई में हुए 'बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड' में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की इस मौके पर कुछ सितारों ने डांस परफोर्मेंस भी दी। आलिया भट्ट भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए खूबसूरत परफोर्मेंस दी थी।

alia bhatt- India TV Hindi
alia bhatt

नई दिल्ली:- हाल ही में मुंबई में हुए 'बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड 2015' में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। इस मौके पर कुछ सितारों ने डांस परफॉर्मेंस भी दीं। आलिया भट्ट भी दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए स्टेज पर उतरीं लेकिन उनके साथ एक हादसा हो गया। उनकी परफॉर्मेंस के दौरान वहां पटाखे फोड़े जाने लगे जिनमें से कुछ पटाखे आलिया के काफी करीब आकर फूटे। पटाखों से निकली चिंगारियां आलिया के हाथ और चेहरे पर लगी जिसकी वजह से वो थोड़ी जल गई।

इसे भी पढ़े:- 2015 special: ये बॉलीवुड फिल्में नहीं दिखा पाई कमाल, बॉक्स ऑफिस पर हुईं फ्लॉप

इस हादसे के बाद आलिया को तुरंत ही स्टेज के पीछे ले जाया गया और उन्हें शुरुआती ट्रीटमेंट दिया जाने लगा। ये देखते हुए कि उनकी हालत में कुछ सुधार नहीं हो रहा, उन्हें उनके घर पहुंचा दिया। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीर ली गई जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इन तस्वीरों में आलिया के हाथ पर जले के निशान साफ देखे जा सकते हैं।

वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी कलाकार के साथ इस तरह का हादसा देखने को मिला है। इनसे पहले भी कई बार बॉलीवुड सितारें शूटिंग के दौरान जल चुके हैं।

आज हम आपके सामने ऐसे ही कुछ सितारों की बात कर रहे हैं जिनके साथ शूटिंग के दौरान इस तरह के हादसे हो चुके हैं-

bipasha basu

1. बिपाशा बसु: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा के साथ भी कुछ ऐसा ही हादसा हुआ था जिसमें उनका चेहरा और हाथ जल गया था। दरअलस बिपाशा ने ट्विट कर बताया था कि उनकी हेयरस्टाइलिस्ट ने उन पर जलता हुआ हेयर स्ट्रेटनर रख दिया था जिसकी वजह से उनका चेहरा और हाथ जल गया। बिपाशा ने इसके बाद तुरंत ही उस हेयरस्टाइलिस्ट को बदलने का आदेश दे डाला था। अगली स्लाइड में जानिए और कौन से सितारे जल चुके हैं-

Latest Bollywood News