1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2015 special: ये बॉलीवुड फिल्में नहीं दिखा पाई कमाल, बॉक्स ऑफिस पर हुईं फ्लॉप

2015 special: ये बॉलीवुड फिल्में नहीं दिखा पाई कमाल, बॉक्स ऑफिस पर हुईं फ्लॉप

 Published : Dec 12, 2015 02:45 pm IST,  Updated : Dec 14, 2015 10:51 am IST

नई दिल्ली:- बॉलीवुड में फिल्मों का हिट और फ्लॉप होना तो लगा ही रहता है, हर साल कितनी ही फिल्में पर्दे पर रिलीज होती है जिसमें से कुछ ही ऐसी होती है जो दर्शकों को पसंद आती हैं।

roy shandaar- India TV Hindi
roy shandaar

नई दिल्ली:- बॉलीवुड में फिल्मों का हिट और फ्लॉप होना तो लगा ही रहता है। हर साल कितनी ही फिल्में पर्दे पर रिलीज होती है जिसमें से कुछ ही ऐसी होती है जो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर पाती हैं। हर फिल्म को सबसे अच्छा दिखाने के लिए बेहद जरूरी होता है कि उसकी कहानी, स्टार कास्ट और फिल्म के सेट पर भी काफी ध्यान दिया जाए। ‘मैं और चार्ल्स’, ‘ऑल इज वेल’, ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘वेलकम टू कराची’, ‘एक पहेली लीला’, ‘खमोशियां’ और ‘हवाईजादा’ जैसी कई फिल्में भी इस साल पर्दे पर रिलीज हुई।

ये भी पढ़ें- 2015 Special: इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

इन फिल्मों ने रिलीज से पहले खूब प्रमोशन कर धमाल मचाया, लेकिन बाद में ठंडी पड़ गईं और बॉक्स आफस पर सबसे कम बिजनेस भी किया। कुछ फिल्में ऐसी भी बनी हैं जिसने दर्शकों को अपनी ओर खींचा जरूर, लेकिन उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाईं। फिल्म में बड़े स्टार्स, बेहतरीन गाने होने के बावजूद भी लोगों ने इन फिल्मों को सिरे से नकार दिया।

आज हम आपके सामने 2015 में आई ऐसी ही कुछ बॉलीवुड फिल्मों की बात कर रहे हैं जिन्हें देख दर्शकों को काफी निराशा हुई और बॉक्स आफिस पर भी फ्लॉप साबित हुई।

Alone
Alone

1. अलोन: भूषण कुमार के निर्देशन में बनी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अभिनीत फिल्म 'अलोन' में डर के साथ रोमांस और शानदार म्यूजिक का तड़का लगाकर इसे और रोचक बनाने की कोशिश की गई। फिल्म की स्टोरी के बारे में बात की जाए तो इसमें अच्छा खासा सस्पेंस भी देखने को मिला था। लेकिन फिर भी इस बार बिपाशा का जादू नहीं चल पाया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर केवल 19.35 करोड़ रुपइ ही कमा पाई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन