
Bombay Velvet
3. बॉम्बे वेलवेट: अनुराग कश्यम के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' से लोगों को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म पर 90 करोड़ की लागत, रणबीर कपूर-अनुष्का शर्मा जैसी बड़ी स्टार कास्ट होने की वजह से ऐसा कहा जा रहा था कि ये बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रहेगी। लेकिन फिल्म की कहानी कमजोर होने के कारण ये बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। अनुराग से ऐसी फिल्म की उम्मीद किसी को नहीं थी। बॉक्स ऑफिस पर बॉम्बे वेलवेट केवल 23.67 करोड़ रुपए ही कमाई पाई।