परिवार संग वक्त बिताते हैं बिग बी
अमिताभ बच्चन ने बताया कि वो खाली समय में परिवार के साथ वक्त बिताते हैं और न्यूज के साथ साथ स्पोर्ट्स चैनल देख लेते हैं। अमिताभ ने बताया कि वो शाकाहारी हैं इसलिए उनके घर में पूरे भारत के कल्चर के हिसाब से तरह तरह के व्यंजन बनते हैं। उन्होंने बताया कि बुढ़ापे में याद्दाश्त कमजोर हो जाती है इसलिए वो कई जगह अपनी आंख का चश्मा रखते हैं ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।
अमिताभ ने कहा कि जैसा कि उनकी उम्र ढल रही है तो उन्हें युवा रोल मिलना काफी मुश्किल है इसलिए जो मिलता है उसे वो कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि वो इतने लकी हैं कि उन्हें इतने अच्छे किरदार मिलते हैं जो उन्हें जवानी में नहीं मिल सकते थे। वहीं अमिताभ ने यह भी कहा कि अब लोग उनकी फिल्म कम देखते हैं, उतनी नहीं देखते जितनी पहले देखा करते थे। अमिताभ ने कहा कि लावारिश से कई सारी यादें जुड़ी हुई हैं और जब दर्शक इसके बारे में बताते हैं तो अच्छा लगता है वैसे बंटी और बबली को भी 8 साल हो गए हैं।
जानें क्या कहा अमिताभ ने नरेंद्र मोदी पर
Latest Bollywood News