नरेंद्र मोदी पर भी बोले अमिताभ
बिग बी से जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जनता ने उन्हें पांच साल के लिए चुना है तो उन्हें काम करने के लिए उतना समय देना चाहिए। अमिताभ ने कहा कि उन्हें कविताएं काफी अच्छी लगती हैं और जो उन्हें अच्छी लगती है वो दूसरों को भी भेजते हैं, हालांकि यह जरूरी नहीं है कि वो कविताएं बाबू जी की ही हों, वो किसी की भी हो, मैं लोगों को कविताएं उनके लेखक के नाम के साथ भेजता रहता हूं।
अमिताभ ने किसानों के लिए उनके द्वारा किए गए कैंपेन के बारे में बात करते हुए कहा, “ मुझे व्यक्तिगत तौर पर इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। हालांकि मैने दूरदर्शन में इस बारे में सुना है कि किसानों को कई सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं और कुछ और भी ऐसी बातें हैं जिससे किसानों को मदद मिल सकती है।”
Latest Bollywood News