A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलाइका संग तलाक की खबरों पर अरबाज का अफवाह फैलाने वालों को करारा जवाब

मलाइका संग तलाक की खबरों पर अरबाज का अफवाह फैलाने वालों को करारा जवाब

बॉलीवुड के परफेक्ट कपल कहे जाने वाले मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान के तलाक की खबरें इन दिनों मीडियो में खूब छाई हुई हैं। लेकिन हाल ही में अरबाज ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

arbaaz- India TV Hindi
arbaaz

नई दिल्ली: बॉलीवुड के परफेक्ट कपल कहे जाने वाले मलाइका अरोड़ा खान और अरबाज खान के तलाक की खबरें इन दिनों मीडियो में खूब छाई हुई हैं। लेकिन हाल ही में अरबाज ने इन खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

इसे भी पढ़े:- अरबाज चले फरहान की राह, लेंगे मलाइका से तलाक!

अरबाज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डब्समैश शेयर किया है जिसमें वह "कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना" की कुछ लाइने गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "कुछ लोगों को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए, बकवास बोलना और लिखना बंद कीजिए।"

Some people need to mind their business, stop talking and writing bullshit and concentrate on… https://t.co/AsWozBXJUE

— Arbaaz Khan (@arbaazSkhan) February 2, 2016

मलाइका और अरबाज हाल ही में सोनी चैनल का लोकप्रिय शो 'पावर कपल' होस्ट करते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन पिछले काफी एपिसोड से मलाइका शो में दिखाई नहीं दे रही हैं और अरबाज अकेले ही शो को होस्ट कर रहे हैं। जिसकी वजह दोनों के बीच आपसी खटपट बताई जा रही है।

arbaaz

एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार हाल ही में मलाइका अरबाज के बांद्रा वाले घर को छोड़कर खार में स्थित अपने एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई हैं। उनके साथ उनका 14 साल का बेटा अरहान भी है।

मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा का घर भी उनके अपार्टमेंट के पास ही है। लेकिन मलाइका के मैनेजर इस बात का नकारते हुए कहा है कि अरबाज-मलाइका एक साथ हैं और दोनों अपने रिश्तों में खुश है।

अरबाज और मलाइका लगभग 17 साल से साथ रह रहे है। लेकिन लगातार बॉलीवुड में रिश्तों की डोर कमजोर हो रही है।

हाल ही कैटरीना-रणवीर के ब्रैकअप की खबरों ने उनके फैंस को चौंका दिया है। वही दूसरी और फरहान और अधूना भी एक दूसरे से अलग होने की कगार पर है। बी-टाउन में ये साल बैंकअप का डोस लेकर आया है यह कहना गलत नहीं होगा।

अरबाज और मलाइका के तलाक की खबरों ने उनके फैंस को चौकाने में कोई कसर नहीं छोडी थी। हालांकि अरबाज के पोस्ट से यह जाहिर हो गया है कि दोनों के रिश्ते फिलहाल ठीक हैं।

Latest Bollywood News