1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरबाज चले फरहान की राह, लेंगे मलाइका से तलाक!

अरबाज चले फरहान की राह, लेंगे मलाइका से तलाक!

 Published : Jan 30, 2016 12:43 pm IST,  Updated : Jan 30, 2016 02:36 pm IST

बॉलीवुड से इन दिनों कई चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि निर्माता-निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर अपनी पत्नी अधूना से शादी के 15 साल बाद अलग हो गए हैं।

arbaaz- India TV Hindi
arbaaz

नई दिल्ली:- बॉलीवुड से इन दिनों कई चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि निर्माता-निर्देशक और अभिनेता फरहान अख्तर अपनी पत्नी अधूना से शादी के 15 साल बाद अलग हो गए हैं, और अब खबर आई है कि बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में से एक कहे जाने वाले अरबाज खान-मलाइका अरोड़ा के भी रास्ते जुदा हो गए हैं।

इसे भी पढ़े:- फरहान-अधूना हुए अलग, टूट गई 15 साल पुरानी शादी

एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार मलाइका हाल ही में अरबाज के बांद्रा वाले घर को छोड़कर खार में स्थित अपने एक अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गई हैं। उनके साथ उनका 14 साल का बेटा अरहान भी है। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा का घर भी उनके अपार्टमेंट के पास ही है।

मलाइका काफी वक्त से खान परिवार के साथ भी किसी मौके पर नजर नहीं आ रही हैं। हाल ही में दुबई में हुई सलमान-अरबाज की बहन अर्पिता की गोद भराई में भी मलाइका नहीं पहुंची।

एक तरफ जहां मलाइका और अरबाज ने अपने अलग होने की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है वहीं दूसरी तरफ मलाइका के मैनेजर का कहना है कि इन दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है।

मलाइका और अरबाज हाल ही में सोनी चैनल का लोकप्रिय शो 'पावर कपल' होस्ट करते हुए नजर आ रहे थे। लेकिन पिछले काफी एपिसोड से मलाइका शो में नहीं दिख रही हैं और अरबाज अकेले ही शो को होस्ट कर रहे हैं।

खबरों की मानें तो ऐसा भी कहा जा रहा है कि मलाइका के शो में न दिखने के पीछे कई दूसरी खास वजह से हैं। लेकिन सूत्रों के अनुसार अरबाज और मलाइका के बीच चल रही कुछ प्रोब्लम्स के कारण वह शो से गायब हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन