A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन कपूर ने रणवीर और आयुष्मान के डब्समैश का दिया जवाब

अर्जुन कपूर ने रणवीर और आयुष्मान के डब्समैश का दिया जवाब

नई दिल्ली:- रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की दोस्ती किसी से भी छुपी नहीं है। ये दोनों सितारे काफी बार एक-दूसरे के साथ वक्स बिताते हुए देखे जाते हैं फिल्म और जब भी ये दोनों

arjun kapoor- India TV Hindi
arjun kapoor

नई दिल्ली:- रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर की दोस्ती किसी से भी छुपी नहीं है। ये दोनों सितारे काफी बार एक-दूसरे के साथ वक्स बिताते हुए देखे जाते हैं फिल्म और जब भी ये दोनों साथ होते हैं बहुत मस्ती करते हैं। इन दोनों को फिल्म गुंडे में भी साथ में काम करते हुए देखा जा चुका है। अर्जुन कपूर इन दिनों अर्जेंटीना में अपने शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग में व्यस्त हैं और उनके दोस्त रणवीर सिंह उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में आयुष्मान खुराना के साथ मिलकर अर्जुन के लिए एक डब्समैश बनाया था जिसमें वो शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हानिया ले जाएंगे’ का गाना ‘घर आजा परदेसी’ गाते हुए नजर आ रहे थे।

इसे भी पढ़े:- अर्जुन कपूर ने शुरू किया बूट पॉलिश का काम

रणवीर के इस वीडियो के जवाब में अर्जुन ने ट्विट किया, “बाबा मेरे पास हमेशा आपके लिए वक्त है... तुम मेरे जिगर का टुकड़ा हो.. लेकिन तूने मस्तानी से मोहब्बत की है मुझसे नहीं।”

अब अर्जुन ने रणवीर के डब्समैश का जवाब डब्समैश से ही दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ‘बोर्डर’ का गाना “मैं वापस आऊंगा” गाते हुए नजर आ रहे हैं।

 

Vaada hai mera Baba...Main Wapas Aaonga...#bringarjunhome #border #dubsmashdebut @RanveerOfficial @ayushmannk pic.twitter.com/h8KZHXuNUv

— Arjun Kapoor (@arjunk26) December 4, 2015

अर्जुन कपूर जल्द ही आर.बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म की एण्ड का में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ करीना कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म बाजीराव मस्तानी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में इसके अलावा दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगी। यह फिल्म क्रिसमस के खास मौके 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

 

Latest Bollywood News