मुबंई: क्या अर्जुन कपूर ने बूट पॉलिश का काम शुरू कर दिया है? नहीं-नहीं ऐसा कुछ नहीं हुआ है। बात दरअसल बस इतनी है कि अर्जुन जल्द ही एक टीवी शो 'मिशन सपने' में बूट पॉलिश का काम करते नजर आएंगे और वह ऐसा इसलिए करेंगे ताकि एक जरूरतमंद व्यक्ति के लिए पैसे जुटा सकें।
सूत्रों ने बताया, वह मिशन सपने में नजर आएंगे और एक पोलियो से पीड़ित व्यक्ति के लिए पैसे जुटाएंगे जो एक स्टेशन के बाहर बूट पॉलिश का काम करता है।
इसे भी पढ़े:- टीवी शो के लिए कुली बनीं विद्या
'मिशन सपने' में कोई एक सेलिब्रिटी एक दिन के लिए एक आम आदमी का काम करता है और उनके काम को सीखता है।
इस दौरान जितनी रकम सेलिब्रिटी कमाते हैं उसमें 100 से गुणा करके कुल रकम को किसी जरूरतमंद इंसान को दे दिया जाता है।
अर्जुन ने इस शो के लिए मलाड में शूटिंग की।
इसके अलावा मनीष पॉल इस शो में एक ऑटो ड्राइवर के रूप में दिखेंगे और विद्या बालन कुली के तौर पर काम करेंगी।
इसके अलावा अर्जुन जल्द ही आर बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म की एण्ड का में नजर आने वाले हैं। फिल्म में करीना कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आएंगी। करीना ने फिल्म में "की" नाम की लड़की का किरदार निभाया है और अर्जुन "का" नाम के लड़के की भूमिका में दिखेंगे।
फिल्म में करीना एक कामकाजी महिला के किरदार में नजर आएंगी जो बाहर जाकर जॉब करती हैं वहीं अर्जुन एक जॉबलेस हसबैंड के किरदार में नजर आएंगे जो सारा दिन घर पर ही रहता है। फिल्म में यह दोनों एक झगड़ालू शादीशुदा कपल के रोल में नजर आएंगे।
अगली स्लाइड में देखिए बूट पॉलिश हुए कैसे दिख रहे हैं अर्जुन:-