Published : Jun 24, 2026 10:53 pm IST, Updated : Jun 24, 2026 10:53 pm IST
1/4Image Source : Pexels
वास्तु शास्त्र के अनुसार भूमि खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान आपको जरूर रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ जरूरी नियमों का पालन अगर आप भूमि खरीदते समय नहीं करते तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आइए जान लेते हैं किन 3 मुख्य बातों का ध्यान आपको जमीन खरीदते समय रखना चाहिए।
2/4Image Source : Pexels
वास्तु के अनुसार कभी भी सिंहमुखी भूमि नहीं खरीदनी चाहिए, खासकर घर बनाने के लिए तो कभी नहीं। सिंहमुखी यानी आगे से चौड़ी और पीछे से संकरी जमीन। इस तरह की जमीन को खरीदकर आप घरेलू जीवन में कलह हो सकते हैं और आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। घर बनाने के लिए गौमुखी भूमि यानि आगे से संकरी और पीछे से चौड़ी, शुभ मानी जाती है।
3/4Image Source : Pexels
जमीन खरीदते समय इस बात का भी ख्याल रखें कि जमीन की ढाल या ढलान दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर न हो। ऐसा होने पर धन की हानि हो सकती है। वहीं उत्तर, पूर्व दिशा की ओर अगर ढाल हो तो सुख-समृद्धि की प्राप्ति आपको होती है।
4/4Image Source : Pexels
भूमि खरीदते समय इस बात का ख्याल भी रखें कि मिट्टी का प्रकार कैसा है। अगर भूमि को खोदने पर मिट्टी लाल, पीली रंग की निकले तो बहुत शुभ होता है। ऐसी जमीन खरीदने से फायदा आपको मिलता है।