1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में लागू होगा स्पेशल नियम, अलग होगा बाकी खिलाड़ियों से चेंजिंग रूम

वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में लागू होगा स्पेशल नियम, अलग होगा बाकी खिलाड़ियों से चेंजिंग रूम

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 24, 2026 06:24 pm IST,  Updated : Jun 24, 2026 06:24 pm IST

भारतीय टीम को एक जुलाई से इंग्लैंड के दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है, जिसमें 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए आईसीसी के सेफगार्डिंग प्रोसीजर नियम के चलते उन्हें टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों से अगल ड्रेसिंग रूम दिया जाएगा।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड में मेजबान टीम के खिलाफ जहां 2 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है तो वहीं उसके बाद वह एक जुलाई से इंग्लैंड के दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने मैदान पर उतरेंगी। इन दोनों ही सीरीज में जिस एक खिलाड़ी को लेकर सबसे ज्यादा नजरें रहने वाली है वह 15 साल के बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में जहां सूर्यवंशी के इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू की उम्मीद की जा रही है तो वहीं उनके लिए इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान एक अलग नियम भी लागू होगा जिसमें उनके लिए टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों से अलग ड्रेसिंग रूम दिया जाएगा, जब उनको मैच से पहले और बाद में अपने कपड़े बदलने होंगे।

आईसीसी के सेफगार्डिंग प्रोसीजर नियम का किया जा रहा पालन

वैभव सूर्यवंशी की अभी उम्र सिर्फ 15 साल है और द गार्डियन की खबर के अनुसार आईसीसी के सेफगार्डिंग प्रोसीजर को लागू करना होगा। इस नियम के अनुसार 16 साल या उससे कम उम्र के खिलाड़ी को बड़ों के लिए बने चेंजिंग रूम का इस्तेमाल करने की मंजूरी नहीं देते। इसी नियम के चलते वैभव सूर्यवंशी के लिए सभी वेन्यू पर अलग सुविधाएं होंगी जहां उनके माता-पिता भी उनके साथ रहेंगे। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि वैभव सूर्यवंशी के लिए आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में भी इसी नियम को लागू किया जाएगा या नहीं। वहीं मुकाबले के दौरान वैभव का ड्रेसिंग रूम भले ही बाकी खिलाड़ियों से अलग होगा लेकिन वह मैच के दौरान बातचीत के दौरान साथ ही रहेंगे।

टीम होटल में ही रुकेंगे वैभव के माता-पिता

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए वैभव सूर्यवंशी का चयन होने के साथ बीसीसीआई ने उनके माता-पिता को भी साथ भेजने का फैसला लिया है। ऐसे में वह उसी होटल में रुकेंगे जहां पर टीम को रोका जाएगा जो प्रोटोकॉल में शामिल नहीं है। लेकिन वैभव की उम्र को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। भारतीय टीम को इस दौरे पर नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में खेलने उतरेगी, जिसमें सभी की नजरें रहने वाली हैं। टीम इंडिया 26 और 28 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी तो वहीं इसके बाद वह 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना होगी।

ये भी पढ़ें

ICC Rankings: जो रूट फिर बने टेस्ट के नंबर एक बल्लेबाज, वनडे में शुभमन गिल ने मारी बहुत लंबी छलांग

IND vs IRE: कब और कहां खेले जाएंगे भारत बनाम आयरलैंड सीरीज के मैच, नोट कीजिए पूरा शेड्यूल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल