आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, शुभमन गिल ने मारी छलांग
आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, शुभमन गिल ने मारी छलांग
आईसीसी ने वनडे की नई रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने के लिए मिल रहा है। हां, इतना जरूर है कि टॉप पर अभी भी न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल का ही नाम लिखा हुआ आ रहा है। चलिए जरा जानते हैं कि बल्लेबाजों की नई रैंकिंग में इस वक्त टॉप 5 खिलाड़ी कौन से हैं।
Published : Jun 24, 2026 06:35 pm IST, Updated : Jun 24, 2026 06:35 pm IST
1/6Image Source : ap
आईसीसी ने वनडे की नई रैंकिंग जारी कर दी है। इसमें एक बार फिर से भारतीय बल्लेबाजों का जलवा देखने के लिए मिल रहा है। हां, इतना जरूर है कि टॉप पर अभी भी न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल का ही नाम लिखा हुआ आ रहा है। चलिए जरा जानते हैं कि बल्लेबाजों की नई रैंकिंग में इस वक्त टॉप 5 खिलाड़ी कौन से हैं।
2/6Image Source : ap
आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग में न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ही पहले नंबर के बल्लेबाज बने हुए हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 815 की है। हालांकि साल 2026 की शुरुआत में तो उनकी रेटिंग 840 तक जा पहुंची थी, जो अब पहले से कम हो गई है।
3/6Image Source : pti
टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल की बात की जाए तो उन्होंने एक ही साथ तीन स्थानों की छलांग मारी है। वे अब सीधे दूसरे नंबर की कुर्सी पर पहुंच गए हैं। गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान एक शतक और एक अर्धशतक लगाया था, जिसका फायदा उन्हें मिला है। जल्द ही उनके पास टॉप पर भी जाने का मौका होगा।
4/6Image Source : ap
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली की बात की जाए वे एक स्थान के नुकसान के साथ नंबर तीन पर पहुंच गए हैं। कोहली की रेटिंग इस वक्त 768 की चल रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में चोटिल होने के कारण कोहली बाहर थे। हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वे खेलते हुए नजर आने वाले हैं।
5/6Image Source : pti
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अभी भी नंबर चार पर हैं। वे पहले भी यहीं थे। रोहित शर्मा की रेटिंग इस वक्त 754 की चल रही है। जो पहले से कम हो चुकी है। रोहित से एक बड़ी पारी की उम्मीद है, जो अभी नहीं आ पा रही है।
6/6Image Source : getty
अफगानिस्तान के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक इब्राहिम जादरान को दो स्थानों का नुकसान हुआ है। वे अब तीन से नंबर 5 पर चले गए हैं। जादरान की रेटिंग 712 की हो चुकी है। बीच में वे कुछ वक्त के लिए पहले नंबर पर भी पहुंचे थे, लेकिन इसके बाद से लगातार नीचे ही नीचे जा रहे हैं।