1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ अग्निकांड के बाद LDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 71 प्रतिष्ठानों को किया सील

लखनऊ अग्निकांड के बाद LDA की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 71 प्रतिष्ठानों को किया सील

 Reported By: Vishal Singh Edited By: India TV UP Bureau Desk
 Published : Jun 24, 2026 11:27 pm IST,  Updated : Jun 24, 2026 11:27 pm IST

लखनऊ के अलीगंज में 22 जून को हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद अब लखनऊ विकास प्राधिकरण ने 24 जून को शहर भर में मानकों के विपरीत संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान चलाने के साथ 71 इमारतों को सील करने के साथ 83 को नोटिस जारी किया है।

एलडीए कर्मचारी लखनऊ...- India TV Hindi
एलडीए कर्मचारी लखनऊ में प्रतिष्ठान सील करते हुए। Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में 22 जून को हुए दर्दनाक अग्निकांड को लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गंभीरता से लेते हुए 24 जून को शहर भर में मानकों के विपरीत संचालित प्रतिष्ठानों के खिलाफ अभियान चलाया। दिन भर चली कार्रवाई के दौरान 71 प्रतिष्ठानों को जहां सील किया गया तो वहीं 83 भवन मालिकों/प्रबंधकों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर अग्निशमन विभाग व लखनऊ पुलिस की संयुक्त टीम के साथ चलाये गये इस अभियान की जद में दर्जनों कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, डांस स्टूडियो, प्ले ग्रुप स्कूल, ब्लड बैंक, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, नर्सिंग होम, होटल, व्यावसायिक कॉम्पलेक्स समेत अन्य प्रतिष्ठान आए हैं। उपाध्यक्ष ने बताया कि यह अभियान लगातार तीन सप्ताह तक चलाया जाएगा।

सात जोन में चलाया गया अभियान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने 23 जून की देर शाम जोनल अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें उन्होंने शहर भर में अभियान चलाकर कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी, होटल, नर्सिंग होम समेत व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच करने के निर्देश दिये थे। इसके अनुपालन में एलडीए के प्रवर्तन विभाग ने बुधवार को सभी 7 जोनों में अभियान चलाया। संयुक्त सचिव सुशील प्रताप सिंह ने प्रवर्तन जोन-7 में अभियान का नेतृत्व किया, जहां 14 प्रतिष्ठानों को सील किया गया, जबकि 20 के खिलाफ नोटिस जारी की गयी।

गोमती नगर में 9 कोचिंग सेंटर किए गए सील 

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने टीम के साथ गोमती नगर के विराज खण्ड, विनीत खण्ड एवं विवेक खण्ड में अभियान चलाया। जिसमें एलन कोचिंग, आकाश इंस्टीट्यूट, अन एकेडमी एंड कैरियर प्वाइंट, विद्यापीठ, अग्रवाल क्लासेस, नारायण कोचिंग, आईक्यू हब समेत 9 कोचिंग सेंटरों को सील किया गया।

कानपुर रोड योजना में 16 सेंटर किए गए सील 

प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह के नेतृत्व में टीम ने कानपुर रोड योजना व कृष्णानगर क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान फिजिक्स वाला, महिन्द्रा कोचिंग, एलन, आकाश इंस्टीट्यूट, सेन्च्यूरियन समेत 16 कोचिंग सेंटरों को सील किया गया। वहीं 16 भवन मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

हजरतगंज में कार्रवाई मचा हडकंप

प्रवर्तन जोन-6 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने टीम के साथ हजरतगंज में अभियान चलाया। यहां एलन कोचिंग, आकाश इंस्टीट्यूट, मोशन एवं ग्रैविटी समेत 14 प्रतिष्ठान सील किये गये। इसके अलावा 20 भवन मालिकों को नोटिस दिया गया। इसी तरह प्रवर्तन जोन-5 में निरीक्षण के दौरान 5 भवन सील किये गये, जबकि 21 के खिलाफ नोटिस जारी किया गया। 

कृष्णानगर में होटल समेत 7 प्रतिष्ठान किए गए सील 

प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने टीम के साथ कृष्णानगर, विजय नगर व मानक नगर में अभियान चलाया। यहां मानकों के विपरीत बनी बिल्डिंग में संचालित ब्राइट फ्यूचर लाइब्रेरी, डिफेंस करियर अकेडमी व होटल गुरवीर समेत 7 प्रतिष्ठानों को सील किया गया। वहीं प्रवर्तन जोन-4 में एसडीएम विपिन कुमार शिवहरे ने टीम के साथ कार्रवाई करते हुए 6 प्रतिष्ठानों को सील किया जबकि सात भवन मालिकों को नोटिस दिया गया।

ये भी पढ़ें

यूपी: लखनऊ अग्निकांड के बाद CM योगी के निर्देश पर प्रदेशभर में सख्त कार्रवाई, 100 से अधिक संस्थान सील

लखनऊ अग्निकांड मामले में 19 इंजीनियर्स और 6 PCS अधिकारियों की लापरवाही सामने आई, सभी पर कार्रवाई की सिफारिश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।