A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन, करीना ने 'की एंड का' की शूटिंग खत्म की

अर्जुन, करीना ने 'की एंड का' की शूटिंग खत्म की

मुंबई: करीना कपूर और अर्जुन कपूर ने निर्देशक आर. बाल्की की आगामी फिल्म 'की एंड का' की शूटिंग में खत्म कर ली है। फिल्म के आखिरी चरण की शूटिंग दुबई में चल रही थी और

अर्जुन, करीना ने 'की...- India TV Hindi
अर्जुन, करीना ने 'की एंड का' की शूटिंग खत्म की

मुंबई: करीना कपूर और अर्जुन कपूर ने निर्देशक आर. बाल्की की आगामी फिल्म 'की एंड का' की शूटिंग में खत्म कर ली है। फिल्म के आखिरी चरण की शूटिंग दुबई में चल रही थी और अर्जुन ने ट्वीट कर फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बारे में बताया।

उन्होंने ट्वीट किया, सातवीं फिल्म पूरी की, विश्वास नहीं होता कि यह सब इतना जल्दी हो गया। अच्छा अनुभव रहा। आशा करता हूं कि यह मेरा सौभाग्यशाली नंबर सात होगा। इस फिल्म में पहली बार करीना और अर्जुन एक साथ काम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- फिल्म 'की एण्ड का' में अमिताभ बच्चन और जया की भूमिका हुई सार्वजनिक

करीना ने फिल्म में "की" नाम की लड़की का किरदार निभाया है और अर्जुन "का" नाम के लड़के की भूमिका में दिखेंगे। फिल्म करीना एक कामकाजी महिला के किरदार में नजर आएंगी जो बाहर जाकर जॉब करती हैं वहीं अर्जुन एक जॉबलेस हसबैंड के किरदार में नजर आएंगे जो सारा दिन घर पर ही रहता है। फिल्म में यह दोनों एक झगड़ालू शादीशुदा कपल के रोल में नजर आएंगे।

अर्जुन कपूर और करीना कपूर के अलावा इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्‍चन और जया बच्चन भी एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आएंगे।

फिल्म अगले वर्ष 2016 में सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।

Latest Bollywood News