1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'की एण्ड का' में अमिताभ बच्चन और जया की भूमिका हुई सार्वजनिक

फिल्म 'की एण्ड का' में अमिताभ बच्चन और जया की भूमिका हुई सार्वजनिक

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 17, 2015 04:37 pm IST,  Updated : Aug 17, 2015 04:52 pm IST

मुंबई: अभिनेता अर्जुन कपूर के लिए वह यादगार पल थे जब 'की एण्ड का' के सेट पर उनका अमिताभ और जया बच्चन के साथ काम करने का सपना साकार हो गया। आर बाल्की की आने

फिल्म 'की एण्ड का' में...- India TV Hindi
फिल्म 'की एण्ड का' में अमिताभ बच्चन और जया की भूमिका हुई सार्वजनिक

मुंबई: अभिनेता अर्जुन कपूर के लिए वह यादगार पल थे जब 'की एण्ड का' के सेट पर उनका अमिताभ और जया बच्चन के साथ काम करने का सपना साकार हो गया।

आर बाल्की की आने वाली फिल्म में 72 वर्षीय बिग बी और उनकी पत्नी जया अतिथि भूमिका में नजर आने वाले हैं। वे दोनों फिल्म में अपनी रियल लाइफ भूमिका निभायेंगे।

30 वर्षीय अर्जुन ने ट्विटर पर तीनों की एक तस्वीर साझा की है और उसके साथ लिखा है, सीनियर बच्चन और जया आंटी के साथ काम करने की इच्छा को मैं अपनी ख्वाहिशों की फेहरिस्त से हटा सकता हूं।

जया बच्चन पहली बार बाल्की के साथ काम कर रही हैं। अमिताभ ने इससे पहले बाल्की के साथ चीनी कम, पा, शमिताभ जैसी फिल्मों में काम किया है।

india tv

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन