A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'की एंड का' में अर्जुन-कुरीना का रोमांटिक अंदाज दिखा

'की एंड का' में अर्जुन-कुरीना का रोमांटिक अंदाज दिखा

बॉलीवुड के अभिनेता अर्जुन कपूर इस नए साल पर अपनी आगामी फिल्म 'की एंड का' लेकर आ रहे हैं।

ki ka- India TV Hindi
ki ka

मुंबई:-  आर.बाल्कि के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'की एण्ड का' का पहला लुक जारी कर दिया गया है। इस फर्स्ट लुक में करीना कपूर और अर्जुन कपूर एक रेलवे प्लेटफॉर्म पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन लिखा, "नए साल की अच्छी शुरुआत, किया और कबीर का रोमांस शुरु हो गया है... जल्द आ रही है की एण्ड का।"

इसे भी पढ़े:- अर्जुन कपूर बचपन में ही करीना कपूर पर फिदा हो गए थे

इस फिल्म में करीना ने एक कामकाजी बीवी का किरदार निभाया है जो एक कॉरपोरेट कंपनी में ऊंचे पद पर काम करती हैं। वहीं दूसरी तरफ अर्जुन एक जॉबलेस हसबंड की भूमिका अदा कर रहे है जो घर में ही रहता है। फिल्म में करीना को घर की मुखिया के रूप में दिखाया गया हैं।

इस फिल्म में बॉलीवुड के महानाया क अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन भी नजर आएंगी। फिल्म में दोनों अतिथि भूमिका में दिखेगें।

आर.बाल्की इससे पहले 'चीनी कम' और 'पा' जैसी बेहतरीन फिल्म बना चुके हैं। यह फिल्म इसी साल अप्रैल में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अर्जुन कपूर इस फिल्म के अलावा इन दिनों स्टंट पर आधारित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में होस्ट करते हुए नजर आएंगे।

अर्जुन कपूर ने वर्ष 2012 में आई फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने 'गुंडे' और '2 स्टेट्स' जैसी बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया। अर्जुन को आखरी बार 2015 की शुरुआत में आई फिल्म 'तेवर' में देखा गया था। उनकी ये फिल्म पर्दे पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Latest Bollywood News