A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अर्जुन रामपाल और सुजैन खान कैफे में दिखे साथ

अर्जुन रामपाल और सुजैन खान कैफे में दिखे साथ

नई दिल्ली: ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल मुबंई के जुहू इलाके में एक कॉफी शॉप में साथ देखे गए। अब उनकी इस मुलाकात पर सवाल खड़े होने लगे है

अर्जुन रामपाल और...- India TV Hindi
अर्जुन रामपाल और सुजैन खान कैफे में दिखे साथ

नई दिल्ली: ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान और बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल मुबंई के जुहू इलाके में एक कॉफी शॉप में साथ देखे गए। अब उनकी इस मुलाकात पर सवाल खड़े होने लगे है और ऐसा होना लाजमी भी है। दरअसल कुछ समय पहले खबर आई थी कि ऋतिक रोशन की पत्नी सुजैन खान जल्द ही दूसरी शादी करने वाली हैं। इतना ही नहीं, ऐसा भी कहा जा रहा था कि वह ऋतिक के ही किसी करीबी दोस्त के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। और शक की सुइ अर्जुन रामपाल पर थी।

खबरों के अनुसार जब दोनों कैफे में लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बनने लगे तो वह काफी अनकम्फर्टेबल महसूस करने लगे और वहां से उठकर सुजैन की कार में जा बैठे। अब इस खबर में कितनी सच्चाई हैं इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है हालांकि अगर ये सच भी है तो हमें इसमे कोई बुराई नहीं दिखती क्योंकि सुजैन और अर्जुन अच्छे दोस्त है।

इसे भी पढ़े:- सुजैन की शादी की अफवाहों पर अर्जुन रामपाल ने दिया शानदार जवाब

कुछ समय पहले जब सुजैन की दूसरी शादी की खबरें आ रही थीं तब अर्जुन ने साफ तौर पर किसी का नाम न लेते हुए इस मामले पर लोगों को जवाब दिया था। उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट किया था, उन्होंने लिखा "जो लोग असुरक्षा की भावना से घिरे होते हैं वो खेल खेलते है। मैं उम्मीद करता हूं कि उनमें आत्मविश्वास आए। और वो खुद को जल्द ही माफ कर सकें।" इसके बाद तो लोगों ने अर्जुन की तारिफों के पुल बांधने शुरु कर दिए।

इसे भी पढ़े:- ऋतिक को छोड़ अब फिर शादी को तैयार हुईं सुजैन?

अगली स्लाइड में देखे अर्जुन और सुजैन की पुरानी तस्वीर:-

Latest Bollywood News