1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुजैन की शादी की अफवाहों पर अर्जुन रामपाल ने दिया शानदार जवाब

सुजैन की शादी की अफवाहों पर अर्जुन रामपाल ने दिया शानदार जवाब

 Published : Sep 16, 2015 05:49 pm IST,  Updated : Sep 17, 2015 12:52 pm IST

नई दिल्ली- काफी कुछ बोला जा चुका है और अब तक हर कोई इस बात से रुबरू है कि ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान दोबारा शादी के बंधन में बंधने वाली है वो

सुजैन की शादी की...- India TV Hindi
सुजैन की शादी की अफवाहों पर अर्जुन रामपाल ने दिया शानदार जवाब

नई दिल्ली- काफी कुछ बोला जा चुका है और अब तक हर कोई इस बात से रुबरू है कि ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान दोबारा शादी के बंधन में बंधने वाली है वो भी ऋतिक के ही करीबी दोस्त से। लेकिन हकीकत क्या है ये सुजैन खान की मां ने बताया है और अर्जुन रामपाल ने परोक्ष रूप से मामले पर तंज कसा है। एक मीडिया चैनल से बात करते हुए जरीन ने कहा, “इन सब बातों में जरा सी भी सच्चाई नहीं है। मेरी बेटी किसी से भी शादी नहीं कर रही। उसकी जिंदगी में अभी कोई शख्श नहीं है। हमें पता नहीं कौन ऐसी अफवाहों को सब जगह फैलाता रहता है। हम अभी बड़े खराब वक्त से गुजर रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "फिल्म इंडस्ट्री में होना ही बहुत दुखदायी है। जब हम कुछ कहने की कोशिश करते है तो उसके और मतलब निकाले जाते हैं। अब हम चुप रहना चाहते है। सुजैन काफी मेहनती है और अपनी जिंदगी में खुश है। वो अपने दोनों बच्चों की परवरिश में लगी है।"

वहीं अर्जुन रामपाल की प्रतिक्रिया का हर कोई इंजतार कर रहा था और आखिर उन्होंने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। हालांकि अर्जुन ने साफ तौर पर किसी पर निशाना नहीं साधा लेकिन अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने परोक्ष रूप से जो लिखा वो काबिल-ए-तारीफ है। अर्जुन ने लिखा, “जो लोग असुरक्षा की भावना से घिरे होते हैं वो खेल खेलते है। मैं उम्मीद करता हूं कि उनमें आत्मविश्वास आए। और वो खुद को जल्द ही माफ कर सकें।”

Arjun

अर्जुन रामपाल के इस ट्वीट पर लोग उनकी हिम्मत की तारीफ करते थक नहीं रहे। अगली स्लाइड में जानिए ट्विटर पर लोगों ने क्या कहा-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन