1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mangal Gochar 21 June 2026: वृषभ राशि में मंगल करेंगे प्रवेश, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव

Mangal Gochar 21 June 2026: वृषभ राशि में मंगल करेंगे प्रवेश, जानें मेष से मीन तक सभी राशियों पर क्या होगा इसका प्रभाव

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 20, 2026 06:18 pm IST,  Updated : Jun 20, 2026 06:19 pm IST

Mangal Gochar 21 June 2026: मंगल ग्रह 21 जून से 2 अगस्त 2026 तक शुक्र की राशि वृषभ में संचार करेंगे। शुक्र के इस गोचर से किन राशियों को जीवन में सुखद फल मिलेंगे और किन राशियों को सतर्कता बरतनी होगी, आइए जानते हैं।

Mars Transit 2026- India TV Hindi
मंगल गोचर Image Source : INDIA TV

Mangal Gochar 21 June 2026: मंगल ग्रह 21 जून को शुक्र की राशि वृषभ में गोचर करेंगे और उसके बाद 2 अगस्त तक वृषभ में ही संचार करते रहेंगे। मंगल के गोचर के चलते कुछ राशियों को जीवन में सुखद फल मिलेंगे वहीं कुछ राशियों को चुनौतियों का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए ऐसे में जान लेते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों पर मंगल गोचर का प्रभाव।

मेष राशि

मंगल आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान का सम्बन्ध हमारे धन तथा स्वभाव से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी धन लाभ होने के संकेत हैं। साथ ही आपके पास अन्न की भी कभी कमी नहीं होगी। बड़े भाईयों से आपका प्रेम भाव बना रहेगा। परिवार के बाकी सदस्यों के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। अतः 2 अगस्त तक मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए - धार्मिक कार्यों में अपना सहयोग दें।

वृष राशि

मंगल आपके पहले यानि लग्न स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में लग्न यानि पहले स्थान का सम्बन्ध हमारे शरीर तथा मुख से है। मंगल के इस गोचर से आपको भरपूर यश-सम्मान मिलेगा। आपकी संतान को न्यायालय संबंधी कार्यों से लाभ मिलेगा, लेकिन यहां आपको एक बात जरूर बता दूं कि अगर किसी की जन्मपत्रिका के पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर हो तो जातक अस्थायी रूप से मांगलिक कहलाता है। अतः वृष राशि वालों को मंगल का यह गोचर 2 अगस्त तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक दर्शायेगा और अगर आप विवाहित हैं, तो आपको इस बात पर भी खास ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में मंगल पहले,

चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर जा रहा है। अगर ऐसा है तो ठीक अन्यथा सतर्क होकर इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए। लिहाजा 2 अगस्त तक मंगल के अस्थायी रूप से अशुभ फलों से बचने के लिये- मंदिर में मसूर की दाल से बनी कोई चीज़ दान करें। 

मिथुन राशि

मंगल आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान का सम्बन्ध आपके व्यय तथा शय्या सुख से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन इस दौरान आपको थोड़ा गुस्सा आ सकता है। साथ ही 2 अगस्त तक आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। इस बीच आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। इसके अलावा एक जरूरी बात और आपको बता दूं कि जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर जातक को अस्थायी रूप से मांगलिक बना देता है। अतः मिथुन राशि वालों बारहवें स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको 2 अगस्त तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक का प्रभाव देगा। ऐसे में
अगर आप शादी-शुदा हैं, तो आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि क्या आपके जीवनसाथी की कुंडली में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर जा रहा है। अगर हां तो ठीक है, अन्यथा सतर्क होकर आपको मंगल के इस गोचर के उपाय जरूर करने चाहिए। अत: 2 अगस्त तक मंगल के अस्थायी तौर पर अशुभ फलों से बचने के लिये- खाकी रंग की टोपी या पगड़ी से अपना सिर ढक्कर रखें।

कर्क राशि

मंगल आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान का सम्बन्ध हमारे आय तथा इच्छाओं की पूर्ति से होता है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको धन इक्कठा करने में संघर्ष करना पड़ सकता है। 2 अगस्त तक आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपने काम पूरे रवाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। इस दौरान आप अपनी बात को सरों के सामने अच्छे से नहीं रख पायेंगे। लिहाजा मंगल के शुभ फल सुनिश्चित रने के लिए- तिल के लड्डू बनाकर मंदिर में दान करें।

सिंह राशि

मंगल आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के दसवें स्थान का सम्बन्ध हमारे करियर, राज्य तथा पिता से होता है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपके करियर में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस दौरान आपको पिता जी सहयोग मिलेगा। किसी प्रशासनिक कार्य में आपको सफलता मिलेगी। अत: 2 अगस्त सभी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए- चूल्हे पर दूध उबालते समय ये ध्यान रखें कि दूध उबलकर बर्तन से बाहर न गिरे। 

कन्या राशि

मंगल आपके नवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के नौवें स्थान का सम्बन्ध हमारे भाग्य से होता है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपके भाग्य में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। आप न्याय के प्रति अपनी आवाज उठायेंगे। आपकी धन-संपदा में बढ़ोतरी होगी। आपका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर रहेगा। अपनी उन्नति के लिये आपको अपनी संतान से भी सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। साथ ही आपके व्यापार में वृद्धि होगी। लिहाजा 2 अगस्त तक मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए- बड़े भाई या बड़े भाई समान लोगों का सम्मान करें।

तुला राशि

मंगल आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के आठवें स्थान का सम्बन्ध हमारे आयु से है । मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव हो सकता है। अत: आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही आपको धन पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इसके अलावा आपको बता दूं कि जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर जातक को अस्थायी रूप से मांगलिक बनाता है। अतः तुला राशि वालों आठवें स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको 2 अगस्त तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक का प्रभाव देगा। ऐसे में अगर आप शादी-शुदा हैं, तो आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि क्या आपके जीवनसाथी की कुंडली में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर जा रहा है। अगर हां तो ठीक है, अन्यथा सतर्क होकर आपको मंगल के इस गोचर के उपाय जरूर करने चाहिए। लिहाजा मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए- कुत्ते को रोटी खिलाएं।

वृश्चिक राशि

मंगल आपके सातवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के सातवें स्थान का सम्बन्ध हमारे जीवनसाथी से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से जीवनसाथी का आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही आपकी धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। इस सबके अलावा आपको यहां एक और बात पर ध्यान देना चाहिए कि जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर जातक को अस्थायी रूप से मांगलिक बनाता है। अतः वृश्चिक राशि वालों सातवें स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको 2 अगस्त तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक का प्रभाव देगा। ऐसे में अगर आप शादी-शुदा हैं, तो आपको इस बात पर भी ध्यान देने की जरूरत है कि क्या आपके जीवनसाथी की पत्रिका में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर जा रहा है। अगर हां तो ठीक है, अन्यथा सतर्क होकर आपको मंगल के इस गोचर के उपाय जरूर करने चाहिए। लिहाजा 2 अगस्त तक मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए- अपनी बुआ या बहन को लाल रंग के कपड़े गिफ्ट करें और उनका आशीर्वाद लें। 

धनु राशि

मंगल आपके छठे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के छठे स्थान का सम्बन्ध हमारे मित्र, शत्रु तथा स्वास्थ्य से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। आप अपने परिवार का पालन-पोषण करने में सफल होंगे। इस दौरान आपको शत्रुओं से बचकर रहने की जरूरत है। व्यापारी वर्ग को धन लाभ होगा। जीवन में आपकी उन्नति होगी। साथ ही आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी। लिहाजा 2 अगस्त तक मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए- किसी कन्या को कुछ गिफ्ट करें और उसका आशीर्वाद लें। 

मकर राशि

मंगल आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के पांचवे स्थान का सम्बन्ध हमारे संतान, बुद्धि, विवेक और रोमांस से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको विद्या का लाभ मिलने में थोड़ी और मेहनत करनी पड़ सकती है। संतान से सुख पाने के लिए आपको कोशिशें करनी पड़ेगी। इस दौरान आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। साथ ही अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए और अपने गुरुजनों से मार्गदर्शन लेते रहना चाहिए। लिहाजा 2 अगस्त तक मंगल के अशुभ फलों से बचने के लिए- रात को सोते समय अपने सिरहाने पर पानी रखकर सोएं और अगले दिन उस पानी को किसी पेड़-पौधे की जड़ में डाल दें।

कुंभ राशि

मंगल आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के चौथे स्थान का सम्बन्ध हमारे भवन, भूमि, वाहन तथा माता से है। मंगल के इस गोचर से आपको भूमि-भवन और वाहन का सुख मिलेगा। साथ ही माता से भी पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन यहां एक बात जरूर आपको बता दूं कि जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर जातक को अस्थायी रूप से मांगलिक बनाता है। अतः कुंभ राशि वालों चौथे स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको 2 अगस्त तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक का प्रभाव देगा। ऐसे में अगर आप शादी-शुदा हैं, तो आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि क्या आपके जीवनसाथी की कुंडली में भी मंगल पहले, चौथे,
सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर जा रहा है। अगर हां तो ठीक है, अन्यथा सतर्क होकर आपको मंगल के इस गोचर के उपाय जरूर करने चाहिए। लिहाजा 2 अगस्त तक मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए- दूध में थोड़ा-सा मीठा डालकर बरगद के पेड़ की जड़ में डालें और दूध डालने से जो मिट्टी गीली हो, उससे अपने माथे पर तिलक लगाएं।

मीन राशि

मंगल आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के तीसरे स्थान का सम्बन्ध हमारे पराक्रम, भाई-बहन तथा यश से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते ठीक बने रहेंगे। आप अपनी मेहनत के बल पर जीवन में उन्नति कर सकेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। साथ ही आपका गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। लिहाजा 2 अगस्त तक मंगल के शुभ फलों को बनाये रखने के लिए- एक चॉकलेटी रंग का कपड़ा लेकर किसी नाई या दर्जी को गिफ्ट कर दें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Nirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी के दिन शिव और सिद्ध योग का शुभ संयोग, 3 उपाय करने से प्रसन्न होंगे हरिहर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।