1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Bhanu Saptami Upay: रविवार और भानु सप्तमी का शुभ संयोग, जरूर आजमाएं ये उपाय, सूर्य देव की मिलेगी असीम कृपा

Bhanu Saptami Upay: रविवार और भानु सप्तमी का शुभ संयोग, जरूर आजमाएं ये उपाय, सूर्य देव की मिलेगी असीम कृपा

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 20, 2026 02:11 pm IST,  Updated : Jun 20, 2026 02:11 pm IST

Bhanu Saptami Upay: रविवार को भानु सप्तमी मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव की पूजा के साथ ही इन खास उपायों को करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो यहां जानिए रविवार के उपायों के बारे में।

भानु सप्तमी उपाय- India TV Hindi
भानु सप्तमी उपाय Image Source : INDIA TV

Bhanu Saptami Upay: रविवार को भानु सप्तमी मनाई जाएगी। यह दिन सूर्य की आराधना के लिए अति उत्तम माना जाता है। बता दें कि हिंदू धर्म में सप्तमी तिथि का विशेष महत्व होता है खासतौर से जब यह तिथि रविवार के दिन पड़ रही हो।  रविवार और सप्तमी तिथि के स्वामी सूर्यदेव को माना जाता है। जब सप्तमी तिथि और रविवार का संयोग बन रहा हो तो सूर्यदेव की उपासना करना और भी शुभ हो जाता है। रविवार के साथ सप्तमी तिथि के इस संयोग को भानु सप्तमी या रवि सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि भानु सप्तमी के दिन कौन-से खास उपाय करके आप अपने जीवन को एक बेहतर दिशा दे सकते हैं।

- अगर आप पर मौसम में बदलाव का बहुत जल्दी असर पड़ता है, जैसे ही मौसम बदलता है, आपको कोई न कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो जाती है, तो ऐसी स्थिति से बचने के लिए रविवार को रवि सप्तमी के दिन आपको सूर्य भगवान को जल से अर्घ्य देना चाहिए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करनी चाहिए।

- अगर आप अपनी लगातार सफलता की गति को यूं ही बनाये रखना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आपको अपने घर की पूर्व दिशा में सात घोड़ों वाले रथ पर सवार सूर्य भगवान की तस्वीर लगानी चाहिए और उसे धूप दिखानी चाहिए।

- अगर आपको बहुत ज्यादा आलस्य आता है, जिससे आप अपना कोई भी काम नहीं कर पाते हैं, तो रविवार के दिन आपको सूर्य भगवान के निमित्त व्रत करना चाहिए। इस व्रत में आपको एक समय भोजन करना है, लेकिन ध्यान रहे कि आपको बिना नमक का भोजन करना है।

- अगर आपको आंख संबंधी किसी तरह की परेशानी रहती है, तो रविवार के दिन सूर्यदेव का ध्यान करते हुए, आसन पर बैठकर आपको आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करना चाहिए।

- अगर आपको अपनी नौकरी चले जाने का डर बना हुआ है या आपका कोई सहयोगी आपके काम में रुकावट डाल रहा है, तो रविवार के दिन आपको सूर्यदेव के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है- 'ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नम:।'

- अगर आप आभूषण या रत्न आदि से जुड़ा काम करते हैं और अपने काम में उन्नति करना चाहते हैं, तो रविवार को भानु सप्तमी के दिन  आपको सूर्यदेव को प्रणाम करना चाहिए। साथ ही गंगाजल मिश्रित जल से सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए।

- अगर आप लगातार आर्थिक समस्याओं से घिरे रहते है तो उसको दूर करने के लिए रविवार के दिन आपको चींटियों के बिल में आटा डालना चाहिए। अगर भूरी या लाल चींटियों का बिल हो, तो और भी अच्छा है।

- अगर आप अपने जीवन को एक नये उत्साह, एक नयी उमंग से भर देना चाहते हैं, तो रविवार को भानु सप्तमी के दिन आपको सूर्यदेव के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। सूर्यदेव का मंत्र इस प्रकार है- 'ऊँ घृणिः सूर्याय नमः।'

- अगर आप अपने बच्चों का जीवन हर तरह के सुख-साधन से संपन्न करना चाहते हैं, तो रविवार के दिन आपको अपने बच्चों को सूर्य भगवान का आशीर्वाद दिलाना चाहिए और मंदिर में जाकर गुड़ और बाजरा दान करना चाहिए।

- अगर आप अपने काराबोर में तरक्की करना चाहते हैं तो इसके लिए रविवार के दिन आपको एक नया लाल रंग का कोई कपड़ा लेना चाहिए और उस कपड़े को अपने ताऊ या चाचा को गिफ्ट करना चाहिए। साथ ही पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

- अगर आप भविष्य में अपनी तरक्की को बनाये रखना चाहते हैं तो रविवार के दिन आपको नीम के पेड़ के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए। साथ ही पेड़ की जड़ में जल चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा रविवार के दिन आपको नीम के पेड़ से जुड़ी किसी भी चीज़ को क्षति नहीं पहुंचानी चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी पर रहेगा भद्रा का साया! क्या पूजा पर पड़ेगा असर, जानें शुभ समय

Mangal Dosh: मंगल दोष दूर करने के लिए करें ये 5 अचूक और आसान उपाय, विवाह में आ रही रुकावट होगी दूर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म