1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Mangal Dosh: मंगल दोष दूर करने के लिए करें ये 5 अचूक और आसान उपाय, विवाह में आ रही रुकावट होगी दूर

Mangal Dosh: मंगल दोष दूर करने के लिए करें ये 5 अचूक और आसान उपाय, विवाह में आ रही रुकावट होगी दूर

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jun 20, 2026 12:22 pm IST,  Updated : Jun 20, 2026 12:22 pm IST

Mangal Dosh Remedies: आग आप या आपके परिवार से कोई भी मांगलिक है तो आज ही इन अचूक उपायों को आजमाएं। इन उपायों को करने से मंगल दोष शांत होता है।

मंगल दोष दूर करने के उपाय- India TV Hindi
मंगल दोष दूर करने के उपाय Image Source : INDIA TV

Mangal Dosh Remedies: मंगल दोष जिसकी भी कुंडली में होता है उस व्यक्ति को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसमें सबसे मुख्य है विवाह में देरी होना और वैवाहिक जीवन में तनाव रहना। इसके अलावा मंगल दोष को लेकर मान्यता है कि यदि युवक और युवती दोनों की कुंडली में मंगल दोष है तो ही दोनों को एक दूसरे से विवाह करना चाहिए। अन्यथा इस दोष की वजह से पति-पत्नी में से किसी एक की मृत्यु भी हो सकती है। मंगल दोष वाले युवक और युवती को मांगलिक जीवनसाथी की ही तलाश करनी चाहिए।

विवाह के लिए कुंडली मिलान करते समय मंगल को 1, 4, 7वें, 8वें और 12वें भाव पर देखा जाता है। हिन्दू ज्योतिष परम्पराओं के अनुसार यदि कुंडली में मंगल प्रथम, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम या द्वादश भाव में हो तो जातक को मंगल दोष लगता है। जबकि सामान्य‍ तौर पर इन सब में से केवल 8वां और 12वां भाव ही खराब माना जाता है।  8वें और 12वें स्‍थान पर यदि मंगल है तो यह शारीरिक क्षमताओं और आयु पर प्रभाव डालता है। यदि इन स्‍थानों पर बैठा मंगल अच्‍छे प्रभाव में हो तो जातक के व्यवहार में मंगल ग्रह के अच्‍छे गुण आएंगे और यदि यह खराब प्रभाव में हैं तो जातक पर खराब गुण आएंगे।

मंगल दोष को दूर करने के 5 अचूक और सरल उपाय

1. हनुमान जी की पूजा

मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा करें। सच्चे मन और पूरी भक्ति के साथ बजरंगबली को सिंदूर अर्पित करें और साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें। इसके साथ ही मंगलवार का व्रत भी रखें। इस उपाय को करने से मांगलिक दोष दूर होता है।

2. लाल चीजों का करें दान

मंगल का रंग लाल है, इसलिए इससे जुड़ी चीजों का दान करें। ऐसा करने से मंगल देव प्रसन्न होते हैं।  मंगलवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति या मंदिर में लाल मसूर की दाल, लाल कपड़ा, तांबा, गुड़ या लाल फूल दान करें। इस उपाय को करने से भी मंगल दोष शांत होता है।

3. महामृत्युंजय मंत्र का जाप

वैवाहिक जीवन में मंगल दोष का प्रभाव कम करने के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप जरूर करें।  हर मंगलवार को शिवलिंग पर लाल चंदन का तिलक लगाएं और 'ॐ नमः शिवाय' और महामृत्युंजय मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। 

4. मूंगा रत्न धारण करें

मूंगा रत्न धारण करने से भी मंगल दोष दूर होता है। मूंगा कुंडली में मंगल के प्रभाव के अनुसार पहना जाता है।

5. मंगल देव की पूजा

मंगल दोष को शांत करने के लिए विधिपूर्वक मंगल देवता की पूजा करें। पूजा के बाद मंगल देव के मंत्र 'ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः' अथवा 'ॐ अं अंगारकाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें.

अंगारेश्वर महादेव मंदिर (उज्जैन)

उज्जैन के अंगारेश्वर महादेव मंदिर मंगल दोष की पूजा का विशेष महत्व है। इस लिंग पर भात पूजन करने से मंगल दोष निवारण होता है। अगर आप मंगल दोष से शीघ्र छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस मंदिर में पूजा जरूर कराएं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Shukra Nakshatra Parivartan 2026: दो दिन बाद शुक्र करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 4 राशियों पर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़, हो जाएंगे सावधान!

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।