Panchang 21 June 2026: 21 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि रविवार को दोपहर बाद 3 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। 21 जून को दोपहर पहले 11 बजकर 22 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही रविवार को सुबह 9 बजकर 32 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा 21 जून को भानु सप्तमी मनाई जाएगी। 21 जून को विश्व योग दिवस भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
भानु सप्तमी
हिंदू धर्म में सप्तमी तिथि को अत्यंत ही शुभ माना जाता है खासतौर से जब यह रविवार को पड़े। रविवार के साथ सप्तमी तिथि के इस संयोग को भानु सप्तमी या रवि सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। भानु सप्तमी या रवि सप्तमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सूर्य देव की उपासना करना बहुत ही उत्तम और फलदायी माना जाता है। भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की आराधना करने से व्यक्ति को स्वस्थ शरीर और निरोगी काया का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली भी बनी रहती है।
21 जून 2026 का पंचांग
- ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि- 21 जून 2026 को दोपहर बाद 3 बजकर 21 मिनट तक
- सिद्धि योग- 21 जून 2026 को दोपहर पहले 11 बजकर 22 मिनट तक
- पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र- 21 जून 2026 को सुबह 9 बजकर 32 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा
- 21 जून 2026 विशेष- भानु सप्तमी, विश्व योग दिवस
21 जून 2026 का शुभ समय
- ब्रह्म मुहूर्त- 04:36 ए एम से 05:19 ए एम
- अभिजित मुहूर्त- 12:14 पी एम से 01:07 पी एम
- विजय मुहूर्त- 02:53 पी एम से 03:46 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त- 07:17 पी एम से 07:39 पी एम
- त्रिपुष्कर योग- 09:31 ए एम से 03:20 पी एम
राहुकाल का समय
- दिल्ली- शाम 05:37 से शाम 07:22 तक
- मुंबई- शाम 05:39 से शाम 07:18 तक
- चंडीगढ़- शाम 05:43 से शाम 07:29 तक
- लखनऊ- शाम 05:19 से शाम 07:03 तक
- भोपाल- शाम 05:27 से शाम 07:09 तक
- कोलकाता- शाम 04:42 से शाम 06:24 तक
- अहमदाबाद- शाम 05:46 से शाम 07:27 तक
- चेन्नई- शाम 05:57 से शाम 06:37 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 5:23 बजे
- सूर्यास्त- शाम 7: 21 बजे
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-
Mangal Dosh: मंगल दोष दूर करने के लिए करें ये 5 अचूक और आसान उपाय, विवाह में आ रही रुकावट होगी दूर