चुकंदर के जूस में नींबू का रस मिलाकर पीने से क्या क्या फायदे मिलते हैं?
चुकंदर के जूस में नींबू का रस मिलाकर पीने से क्या क्या फायदे मिलते हैं?
चुकंदर और नींबू का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए एक पावरहाउस की तरह काम करता है। चुकंदर जहां पोषक तत्वों से भरपूर होता है, वहीं नींबू इसका स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इसके गुणों को भी दोगुना कर देता है। यहां जान लें इसके फायदे।
Published : Jun 20, 2026 01:06 pm IST, Updated : Jun 20, 2026 01:06 pm IST
1/5Image Source : Magnific
चुकंदर में भारी मात्रा में आयरन होता है, लेकिन शरीर को इसे अवशोषित करने के लिए विटामिन C की जरूरत होती है। नींबू विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स है, जो चुकंदर के आयरन को शरीर में आसानी से सोखने में मदद करता है। इससे हीमोग्लोबिन का लेवल तेजी से बढ़ता है।
2/5Image Source : magnific
चुकंदर में नेचुरल नाइट्रेट्स होते हैं, जो शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाते हैं। यह नसों को चौड़ा बनाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हाई ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है।
3/5Image Source : Magnific
यह जूस एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है। चुकंदर में 'बीटेन' नाम का तत्व होता है जो लिवर फंक्शन को बेहतर बनाता है और नींबू का रस शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
4/5Image Source : Magnific
एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी के इस बेहतरीन मिश्रण से खून साफ होता है। इसके नियमित सेवन से चेहरे के दाग-धब्बे, मुंहासे कम होते हैं और त्वचा पर एक नेचुरल ग्लो आता है।
5/5Image Source : Magnific
नींबू और चुकंदर का जूस मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। इसमें कैलोरी कम और फाइबर अच्छा होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।