चेन्नई: 'टर्मिनेटर' फिल्म से खास जगह बनाने वाले हॉलीवुड स्टार अर्नाल्ड श्वार्जनेगर से फिल्मकार शंकर की तमिल फिल्म 'एंथिरन 2' में अभिनय करने के लिए बात चल रही है, लेकिन फिलहाल उन्होंने हामी नहीं भरी है। सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत 'एंथिरन 2' 2010 की अतिसफल फिल्म 'एंथिरन' का सीक्वल होगी। हिंदी में इसका नाम 'रोबोट' था।
फिल्मकार शंकर से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "यह सच है कि अर्नाल्ड से सीक्वल में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है। लेकिन उन्होंने अभी फिल्म साइन नहीं की है। वह जल्द लॉस एंजेलिस में एक ट्रायल टेस्ट में शामिल होंगे।"
ये भी पढ़ें- मलेशिया में होगी रजनीकांत की फिल्म 'काबली' की शूटिंग
ऐसा सुनने में आया है कि अर्नाल्ड को इस फिल्म में काम करने के लिए 100 करोड़ रुपये की पेशकश की गई है। सीक्वल के लिए अभिनेत्री एमी जैक्सन के नाम पर मुहर लग चुकी है।
इसकी शूटिंग अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी।
Latest Bollywood News