1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलेशिया में होगी रजनीकांत की फिल्म 'काबली' की शूटिंग

मलेशिया में होगी रजनीकांत की फिल्म 'काबली' की शूटिंग

 Written By: IANS
 Published : Oct 03, 2015 03:59 pm IST,  Updated : Oct 03, 2015 04:07 pm IST

चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत तमिल फिल्म 'काबली' की टीम 19 अक्टूबर से मलेशिया में शूटिंग शुरू करेगी। वहां फिल्म की शूटिंग पूरे एक महीने तक चलेगी। फिल्म की यूनिट के एक सूत्र ने आईएएनएस को

मलेशिया में होगी...- India TV Hindi
मलेशिया में होगी रजनीकांत की फिल्म 'काबली' की शूटिंग

चेन्नई: सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत तमिल फिल्म 'काबली' की टीम 19 अक्टूबर से मलेशिया में शूटिंग शुरू करेगी। वहां फिल्म की शूटिंग पूरे एक महीने तक चलेगी। फिल्म की यूनिट के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, "टीम 19 अक्टूबर से 19 नवम्बर तक पूरे एक महीने मलेशिया में शूटिंग करेगी।"

सूत्र ने कहा, "निमार्ताओं ने शुरू में मलेशिया में और अधिक समय के लिए शूटिंग की योजना बनाई थी, लेकिन आखिरी मिनट में बदलाव करते हुए सिर्फ एक महीने की शूटिंग का फैसला लिया गया।"

फिल्म का बचा हुआ हिस्सा आदित्यराम स्टूडियोज और ईवीपी वल्र्ड में शूट होगा।

पा. रंजीत निर्देशित इस फिल्म में राधिका आप्टे, कलैरशन और धन्सिका भी प्रमुख भूमिका में है।

इसे भी पढ़े:- रजनीकांत की 'काबली' का फर्स्ट लुक हुआ जारी

सूत्र के अनुसार, नई अतिरिक्त अभिनेत्री ऋत्विका हैं, जिन्हें इससे पहले रंजीत की तमिल फिल्म 'मद्रास' में देखा गया था।

उन्होंने कहा, "फिल्म मद्रास में ऋत्विका ने भावुक किरदार निभाया था। इसमें वह इससे बिलकुल अलग नाकारात्मक भूमिका निभा रही हैं।"

फिल्म में रजनीकांत गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह यहां के एक स्थानीय डॉन के जीवन पर आधारित है।

फिल्म में रजनीकांत का फर्स्ट लुक पहले ही सोशल मीडिया पर जारी हो चुका है। इसे देखने के बाद रजनीकांत के प्रशंसकों में फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ गई है। इस पोस्टर में रजनीकांत सूट-बूट पहने एक पैर पर दूसरा पैर रखे बैठे हैं। और उनके पीछे मलेशिया के दो बड़े टावर भी नजर आ रहे हैं।

अगली स्लाइड में देखें रजनीकांत की फिल्म 'काबली' का पहला लुक:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन