आज के समय में ऐसे लोग बहुत ही कम मिलेंगे जो सोशल मीडिया से खुद को दूर किए हुए होंगे वरना बच्चा, बुजुर्ग और यूथ, हर वर्ग के लोग आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएंगे। लोग जैसे ही अपने काम से फ्री हो जाते हैं या फिर लोग बोर होने लगते हैं तो मनोरंजन की तलाश में वो सोशल मीडिया की तरफ आ जाते हैं और कुछ देर वहीं पर बिताते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ देर बिताते हैं तो फिर आप जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया पर क्या-क्या देखने को मिलता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको बताते हैं कि इस वीडियो में शख्स की क्या बेवकूफी है।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक आदमी रेलवे ट्रैक पर खड़ा है। वहीं ट्रेन पटरी पर रुकी हुई है। इसी आदमी के कारण वो ट्रेन रुकी हुई है और वीडियो भी शायद ट्रेन के लोको-पायलट ने ही बनाया है। वीडियो को देखकर पता चलता है कि उस आदमी के ट्रैक से हटने के लिए लोको-पायलट हॉर्न भी बजाता है मगर वो आदमी हटने की जगह इशारा करता है कि वो ट्रेन को चलाए। इसका मतलब वो यह कह रहा है कि वो नहीं हटेगा, उसके ऊपर से ही ट्रेन को चलाकर लोको-पायलट ले जाए। अब यह बेवकूफी करने वाला आदमी कौन है और वीडियो कहां का है, यह तो नहीं पता मगर वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rahul225234 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'अब ऐसे आशिकों को कौन बचाए जो चलती गाड़ी के सामने आ जाते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसे मामलों में आशिकों से ज्यादा ब्रेक और ड्राइवर की किस्मत काम आती है। दूसरे यूजर ने लिखा- दिमाग खराब रहता है इनका। तीसरे यूजर ने लिखा- आशिकों को कोई नहीं बचा सकता है। चौथे यूजर ने लिखा- ये लोगों की मूर्खता है। एक और यूजर ने लिखा- मैं होता तो गाड़ी रोकता ही नहीं।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
हैंडराइटेड बैनर लेकर बाजार में खड़ा हुआ शख्स, लिखी ऐसी बात कि लोगों का जमकर खींचा ध्यान
ये आदमी तो सांप को भी खिलौना समझकर खेल रहा है, वायरल Video जरा देखिए