1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. आधी कीमत में मिल रहा Samsung का पावरफुल फोन, मिलेगा 200MP का कैमरा

आधी कीमत में मिल रहा Samsung का पावरफुल फोन, मिलेगा 200MP का कैमरा

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 19, 2026 11:03 am IST,  Updated : Jun 19, 2026 11:03 am IST

Samsung Galaxy S25 Ultra को लॉन्च प्राइस से काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। सैमसंग का यह फोन पिछले साल लॉन्च हुआ था। 200MP कैमरा वाला यह फोन लगभग आधी कीमत में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra- India TV Hindi
सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा Image Source : SAMSUNG

Samsung के 200MP कैमरा वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत में एक और बड़ा प्राइस कट किया गया है। सैमसंग का यह फोन लॉन्च प्राइस से 35,000 रुपये से भी ज्यादा सस्ते में मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर आदि लगाकर इस फोन को लगभग आधी कीमत में खरीदा जा सकता है।  Samsung Galaxy S25 Ultra को पिछले साल की शुरुआत में भारत समेत ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था।

कीमत में बड़ा प्राइस कट

Samsung Galaxy S25 Ultra को भारत में 1,29,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन 12GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 512GB और 16GB RAM + 1TB स्टोरेज वेरिएंट्स में आता है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर सैमसंग का यह फोन 30,000 रुपये सस्ते यानी 99,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट है। इसके अलावा 2,999 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। इस तरह से फोन को करीब 33,000 रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है।

अमेजन पर सैमसंग के इस फोन की खरीद पर नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी दिया जा रहा है। इसमें 10,040 रुपये की सेविंग की जा सकती है। इसके अलावा 48,050 रुपये का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। हालांकि, यह आपके पुराने फोन के कंडीशन पर निर्भर करेगा।

Samsung Galaxy S25 Ultra के फीचर्स

सैमसंग का यह फोन 6.9 इंच के डायनैमिक AMOLED 2x डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका रेजलूशन 1440 x 3120 पिक्सल है। Galaxy S25 Ultra का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है और इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है। इसमें 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Samsung Galaxy S25 Ultra फीचर्स
डिस्प्ले 6.9 इंच AMOLED, 120Hz
प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 8 Elite
स्टोरेज 16GB, 1TB
बैटरी 5000mAh, 45W
कैमरा 200MP + 50MP + 10MP + 50MP, 12MP
OS Android 15, OneUI

Samsung Galaxy S25 Ultra के बैक में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 200MP का मेन और 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में 50MP का पेरीस्कोप और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 5,000mAh की बैटरी और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड OneUI 6 पर काम करता है। इसमें वाटर और डस्ट प्रूफ रेटिंग के लिए IP68 मिलता है।

डिस्क्लेमर- खबर में दी गई कीमत ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के मुताबिक है और इसमें उतार-चढ़ाव संभव है। साथ ही, मिलने वाले ऑफर में भी बदलाव हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक