Grahan Yog: चंद्रमा 19 जून की सुबह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर के चलते सिंह राशि में केतु-चंद्र की युति होगी और ग्रहण योग का निर्माण होगा। ज्योतिष में ग्रहण योग को अशुभ माना गया है। इस योग के बनने से राशिचक्र की कुछ राशियों के जीवन में उतार चढ़ाव आ सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।
वृषभ राशि
आपके आर्थिक पक्ष में उतार-चढ़ाव ग्रहण योग के बनने से आ सकते हैं। इसके चलते आप तनावग्रस्त भी रहेंगे। आपको सही बजट बनाकर आगे बढ़ने की सलाह दी जाती है। अगर शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं तो बिना सलाह के न लगाएं। सट्टेबाजी से जितना दूर रहेंगे उतना सही होगा वरना धन हानि हो सकती है। आपको जमीन से जुड़ा लेन-देन भी सतर्कता से करना होगा। परिवार जीवन में भी संभलकर रहें। उपाय के तौर पर शिव उपासना आपको करनी चाहिए।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के द्वादश भाव में ग्रहण योग का निर्माण होगा। आपको कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतनी होगी किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। उन लोगों से बचकर रहें जो मुंह के आगे तो आपके शुभचिंतक बनते हैं लेकिन पीठ पीछे आपके ही खिलाफ साजिश करते हैं। कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति से जितना दूर रहेंगे उतना बेहतर। इस राशि के जातकों को मानसिक भ्रम की स्थिति से भी दो चार होना पड़ सकता है। बड़ी रकम का लेन-देन किसी विश्ववासपात्र को सामने रखकर ही करें। उपाय के तौर पर शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों को न चाहते हुए भी संचित धन खर्च करना पड़ सकता है। इसकी वजह घर के किसी सदस्य की खराब तबीयत हो सकती है। मीन वालों को ग्रहण योग के दौरान वाहन भी बेहद सतर्कता से चलना चाहिए। यात्राओं के दौरान कीमती सामान की सुरक्षा करें, चोरी हो सकती है। गले और आंख से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं, इसलिए सेहत का ख्याल रखें। कार्यक्षेत्र में बातें कम और काम ज्यादा करेंगे तो फायदे में रहेंगे। उपाय के तौर पर मीन वालों को दही, दूध आदि चीजों का दान करना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: