1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी के दिन बेहद शुभ लक्ष्मी नारायण योग, 5 राशियों को जीवन में मिलेगी सुख-समृद्धि

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी के दिन बेहद शुभ लक्ष्मी नारायण योग, 5 राशियों को जीवन में मिलेगी सुख-समृद्धि

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 17, 2026 09:04 am IST,  Updated : Jun 17, 2026 09:04 am IST

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को रखा जाएगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति के चलते लक्ष्मी नारायण योग भी बना रहेगा। इस योग के चलते किन राशियों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं, आइए जानते हैं।

Nirjala Ekadashi- India TV Hindi
निर्जला एकादशी Image Source : INDIA TV

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून 2026 को रखा जाएगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति के चलते लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण भी हो रहा है। दरअसल जब बुध और शुक्र कुंडली में युति बनाते हैं तो लक्ष्मी नरायण योग बनता है। निर्जला एकादशी के दिन भी बुध-शुक्र युति में रहेंगे और लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। इस योग के चलते किन राशियों को जीवन में सुख-समृद्धि मिल सकती है, आइए जानते हैं। 

मिथुन राशि 

लक्ष्मी नारायण योग आपके द्वितीय भाव में बनेगा। यह भाव धन का कारक माना जाता है इसलिए आर्थिक रूप से उन्नति मिथुन राशि वाले कर सकते हैं। आपकी वाणी में मधुरता रहेगी जिससे पारिवारिक जीवन और सामाजिक स्तर पर आपकी ख्याति बढ़ सकती है। रचनात्मक कार्य करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। मीडिया, फिल्म जगत में काम करने वाले लोगों को उपलब्धियां मिल सकती हैं। 

कर्क राशि 

लक्ष्मी नारायण योग आपकी ही राशि में बनेगा। इस योग के चलते आपको सुख-समृद्धि प्राप्त हो सकती है। करियर के क्षेत्र में आ रही परेशानियां दूर होंगी और शिक्षा के क्षेत्र में भी सुखद परिणाम आपको मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्यार भरे पल आप जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं उन्हें योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। सेहत में भी सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। 

कन्या राशि 

आपके लाभ भाव में लक्ष्मी नारायण योग के बनने से आपको कई स्रोतों से धन लाभ मिलने के योग हैं। धन कमाने के नए स्रोत इस राशि के जातकों को मिल सकते हैं। रोजगार की तलाश में लगे हैं तो अच्छी जगह नौकरी मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे जिससे आपको प्रसन्नता होगी। विदेशी जाने का प्लान बना रहे हैं तो उसमें भी आपको सफलता मिलने के योग हैं। 

तुला राशि 

आपके करियर के लिहाज से लक्ष्मी नारायण योग का बनना शुभ साबित होगा। आपके काम को कार्यक्षेत्र में सराहा जा सकता है और कुछ लोगों को पदोन्नति मिलने के भी योग हैं। पिता के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। उच्च शिक्षा अर्जित कर रहे लोगों को लिए भी समय अच्छा रहेगा। कारोबारियों के अटके हुए कार्यों को गति मिल सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Chandra Gochar:17 जून को स्वराशि में चंद्रमा का गोचर संवारेगा 4 राशियों की जिंदगी, धन लाभ मिलने के हैं प्रबल योग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।