1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chandra Gochar:17 जून को स्वराशि में चंद्रमा का गोचर संवारेगा 4 राशियों की जिंदगी, धन लाभ मिलने के हैं प्रबल योग

Chandra Gochar:17 जून को स्वराशि में चंद्रमा का गोचर संवारेगा 4 राशियों की जिंदगी, धन लाभ मिलने के हैं प्रबल योग

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 17, 2026 08:08 am IST,  Updated : Jun 17, 2026 08:08 am IST

Chandra Gochar: चंद्रमा 17 जून की सुबह मिथुन राशि से निकलकर अपनी स्वराशि कर्क में गोचर कर चुके हैं। चंद्रमा के राशि बदलने से किन राशियों को जीवन में लाभ की प्राप्ति हो सकती है, आइए जानते हैं।

Chandra Gochar- India TV Hindi
चंद्र गोचर 17 जून 2026 Image Source : MAGNIFIC

Chandra Gochar: चंद्रमा 17 जून की सुबह मिथुन राशि से कर्क राशि में गोचर कर चुके हैं। चंद्रमा का गोचर सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर हुआ। इस गोचर के चलते राशिचक्र की कुछ राशियों को जीवन में बेहद सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। करियर में उन्नति और धन लाभ राशिचक्र की कुछ राशियों को प्राप्त हो सकता है। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में। 

मेष राशि 

आपकी राशि से चतुर्थ भाव में चंद्रमा का गोचर हुआ है। चंद्र गोचर के चलते आपको पारिवारिक जीवन में सुखद परिणाम देखने को मिल सकते हैं। पैतृक कारोबार करने वाले इस राशि के जातक जबरदस्त धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही कुछ लोग अपना कारोबार शुरू करने का विचार भी बनाएंगे। आपकी चंद्रमा आपकी रचनात्मक क्षमता को बढ़ाएंगे जिससे कार्यक्षेत्र में भी अच्छे परिणाम आपको मिल सकते हैं। 

मिथुन राशि 

चंद्रमा का गोचर आपके द्वितीय भाव में होगा जिसे धन का भाव भी कहा जाता है। इस गोचर के चलते अटका हुआ धन इस राशि के जातकों को वापस मिल सकता है। साथ ही जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं उनको भी अच्छा रिटर्न मिलने के योग हैं। दूसरे भाव में बैठे चंद्रमा आपकी वाणी में भी मिठास भरेंगे जिसके चलते कार्यक्षेत्र और सामाजिक स्तर पर आपको ख्याति मिल सकती है। 

कर्क राशि 

चंद्रमा आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके प्रथम भाव में गोचर करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर के चलते आपको मानसिक रूप से अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। चिंताओं से इस राशि के जातकों को मुक्ति मिलेगी। चंद्रमा साझेदारी के कारोबार में आपको बड़ी सफलता दिला सकते हैं। संचित धन में वृद्धि के भी प्रबल योग हैं। इस राशि के विवाहित जातकों को भी जीवन में सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 

कन्या राशि 

चंद्रमा का गोचर आपके लिए बेहद कल्याणकारी साबित हो सकता है। चंद्रमा आपके लाभ स्थान में गोचर करेंगे जिसके चलते आपको भी जीवन में लाभ की प्राप्ति होगी। इस गोचर के प्रभाव से आपको धन कमाने के अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं और ये यात्राएं फायदा पहुंचाने वाली साबित होंगी। पारिवारिक जीवन में आपको बड़े भाई-बहनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Panchmukhi Belpatra: किस्मत वालों को ही मिलते हैं पंचमुखी बेलपत्र, इनका मिलना किस बात का होता है संकेत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।