नई दिल्ली- विवादों से घिरी हुई राधे मां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक नया मामला सामने आया है जिसमें उनपर सेक्स रैकट चलाने का आरोप लगाया गया है और ये गंभीर आरोप लगाने वली महिला हैं मॉडल और अभिनेत्री अर्शी खान। याद हो इससे पहले बिग बॉस की कॉन्ट्रोवर्शियल प्रतिभागी और अभिनेत्री डॉली बिंद्रा ने राधे मां पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया था। बहरहाल मीडिया खबरों की माने तो अर्शी खान ने अब राधे मां पर सेक्स रैकेट चलाने का संगीन आरोप लगाया है और यह भी कहा कि उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है।
मीडिया में फैली खबरों की माने तो अर्शी ने आरोप लगाया है कि उनकी राधे मां के बिजनेस पार्टनर से मीटिंग हुई थी, जिसमें उन्हें सेक्स रैकेट में काम करने के लिए बोला गया था। अर्शी ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें कई फोन नंबरों से धमकियां दी जा रही हैं और जो फोन करता है वो उससे अश्लील बातें भी करता है।
ये भी पढ़ें- राधे मां हैं सनी लियोन की फैन, 'बेबी डॉल' पर डांस करना पसंद!
हाल ही में अर्शी का नाम पाकिस्तान के ऑलराउंडर क्रिकेटर शाहिद आफरीदी के साथ जोड़ा गया था। अर्शी उससे पहले एक भोजपुरी फिल्म के प्रोड्यूसर को चांटा मारने के लिए भी सुर्खियों में आ चुकी हैं।
इसके पहले टीवी एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ने राधे मां पर अश्लीलता फैलाने और अश्लील वीडियो दिखाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने टीवी एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा की शिकायत के आधार पर राधे मां और उनके परिवार के दर्जन भर से अधिक सदस्यों के खिलाफ एक नई प्राथमिकी दर्ज की थी।
ये भी पढ़ें- सुभाष घई की राधे मां का साथ ली गई तस्वीर हुई वायरल
आगे भी पढ़ें-
Latest Bollywood News