1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. राधे मां हैं सनी लियोन की फैन, 'बेबी डॉल' पर डांस करना पसंद!

राधे मां हैं सनी लियोन की फैन, 'बेबी डॉल' पर डांस करना पसंद!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 11, 2015 10:45 am IST,  Updated : Aug 11, 2015 10:50 am IST

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से चर्चा में आईं राधे मां के खिलाफ रोज नए और रोचक खुलासे हो रहे हैं। अब यह कहा जा रहा है कि राधे मां बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी

राधे मां हैं सनी लियोन...- India TV Hindi
राधे मां हैं सनी लियोन की फैन, 'बेबी डॉल' पर डांस करना पसंद!

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से चर्चा में आईं राधे मां के खिलाफ रोज नए और रोचक खुलासे हो रहे हैं। अब यह कहा जा रहा है कि राधे मां बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सनी लियोन की फैन हैं। राधे मां को सनी की डांसिंग स्टाइल बेहद पसंद हैं।

राधे मां को सनी लियोन की फिल्म रागिनी 'एमएमएस-2' का गाना 'बेबी डॉल' बेहद पसंद है और वो खुद इस गाने पर डांस करना पसंद करती हैं। वैसे राधे मां को बॉलीवुड के गानों पर थिरकते हुए तो सभी ने देखा है।

एक महिला ने दावा किया है कि उन्होंने राधे मां को सनी लियोनी के फेमस गाने 'बेबी डॉल' पर ठुमकते हुए देखा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में यह भी पाया गया कि राधे मां अपने दरबार में आए भक्तों को किस किया करतीं और उनसे गले भी मिलती थीं।

राधे मां पर दहेज के एक मामले में भी आरोप लगे हैं। सोशल साइट्स पर राधे मां की तस्वीरों ने खासा बवाल मचा रखा है, जिसमें कभी वह अपने भक्तजनों से गले मिलते नजर आ रहीं हैं तो किसी तस्वीर में शॉर्ट्स और जींस पहने अपने नखरे दिखाती नज़र आ रहीं हैं।

राधे मां से जुड़े एक और मजेदार खुलासे ने केवल उनकी ही नहीं, बल्कि उनके भक्तजनों की भी नींद उड़ा रखी है।

आगे की स्लाइड में देखें राधे मां का नया अवतार...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत