1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. मनोरंजन
  4. कौन हैं अंतरा बनर्जी? जिन पर ट्रेन में RPF जवान पर रेजर से हमला करने का आरोप

कौन हैं अंतरा बनर्जी? जिन पर ट्रेन में RPF जवान पर रेजर से हमला करने का आरोप

Written By: Himanshi Tiwari
Published : Aug 16, 2026 03:34 pm IST,  Updated : Aug 16, 2026 04:19 pm IST
31 साल की मॉडल और वेब सीरीज एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी को 12 अगस्त को अरावली एक्सप्रेस में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के कर्मचारियों पर रेजर ब्लेड से हमला करने और कपड़े उतारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह घटना उनके पास रिजर्व्ड टिकट न होने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। अंतरा बनर्जी, जो एक शूट के लिए सूरत जा रही थीं। वे स्लीपर-क्लास का टिकट होने के बावजूद रिजर्व्ड AC कोच में चली गई थीं।
1/7 Image Source : Instagram/@meantarabanerjee
31 साल की मॉडल और वेब सीरीज एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी को 12 अगस्त को अरावली एक्सप्रेस में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के कर्मचारियों पर रेजर ब्लेड से हमला करने और कपड़े उतारने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह घटना उनके पास रिजर्व्ड टिकट न होने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। अंतरा बनर्जी, जो एक शूट के लिए सूरत जा रही थीं। वे स्लीपर-क्लास का टिकट होने के बावजूद रिजर्व्ड AC कोच में चली गई थीं।
अंतरा बनर्जी कई टीवी शो, फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्ममेकर लोम हर्ष की फिल्म 'ये है इंडिया' में एक पत्रकार का किरदार निभाया था। वह एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' में भी नजर आई थीं, जिसमें एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान मुख्य भूमिकाओं में थे। उन्होंने 2019 में यह शो छोड़ दिया था।
2/7 Image Source : Instagram/@meantarabanerjee
अंतरा बनर्जी कई टीवी शो, फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्ममेकर लोम हर्ष की फिल्म 'ये है इंडिया' में एक पत्रकार का किरदार निभाया था। वह एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की' में भी नजर आई थीं, जिसमें एरिका फर्नांडिस और पार्थ समथान मुख्य भूमिकाओं में थे। उन्होंने 2019 में यह शो छोड़ दिया था।
इसके बाद अंतरा बनर्जी क्राइम और एंथोलॉजी शो जैसे 'सावधान इंडिया', 'लाल इश्क' और 'गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस' में नजर आईं। उन्होंने 2014 में फिल्म 'द शौकीन्स' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने एक छोटा सा रोल किया था। वह 'बढ़ो बहू' में पिंकी अहलावत के किरदार में भी दिखीं और 'रागिनी MMS रिटर्न्स सीजन 2' में भी दिखाई दे चुकी हैं।
3/7 Image Source : Instagram/@meantarabanerjee
इसके बाद अंतरा बनर्जी क्राइम और एंथोलॉजी शो जैसे 'सावधान इंडिया', 'लाल इश्क' और 'गुमराह: एंड ऑफ इनोसेंस' में नजर आईं। उन्होंने 2014 में फिल्म 'द शौकीन्स' से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने एक छोटा सा रोल किया था। वह 'बढ़ो बहू' में पिंकी अहलावत के किरदार में भी दिखीं और 'रागिनी MMS रिटर्न्स सीजन 2' में भी दिखाई दे चुकी हैं।
एक्टिंग के अलावा, अंतरा बनर्जी का बैकग्राउंड क्लासिकल परफॉर्मिंग आर्ट्स का रहा है। वह एक ट्रेन्ड कथक डांसर हैं और बताया जाता है कि वह लगभग 15 सालों से यह डांस सीख रही हैं। उन्होंने कोलकाता में स्टेज इवेंट्स में भी परफॉर्म किया है और क्लासिकल सिंगिंग की ट्रेनिंग भी ली है। अंतरा बनर्जी ने पहले टेलीविजन कमर्शियल्स के लिए मॉडलिंग असाइनमेंट्स भी किए हैं।
4/7 Image Source : Instagram/@meantarabanerjee
एक्टिंग के अलावा, अंतरा बनर्जी का बैकग्राउंड क्लासिकल परफॉर्मिंग आर्ट्स का रहा है। वह एक ट्रेन्ड कथक डांसर हैं और बताया जाता है कि वह लगभग 15 सालों से यह डांस सीख रही हैं। उन्होंने कोलकाता में स्टेज इवेंट्स में भी परफॉर्म किया है और क्लासिकल सिंगिंग की ट्रेनिंग भी ली है। अंतरा बनर्जी ने पहले टेलीविजन कमर्शियल्स के लिए मॉडलिंग असाइनमेंट्स भी किए हैं।
अंतरा बनर्जी का जन्म कोलकाता में एक बंगाली परिवार में हुआ था और बाद में 2013 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए वह अपने माता-पिता के साथ मुंबई चली गईं। उन्होंने निर्मला निकेतन कॉलेज में बैचलर ऑ सोशल वर्क प्रोग्राम में एडमिशन लिया। हालांकि, बताया जाता है कि टेलीविजन शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल की वजह से उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए बहुत कम समय मिल पाता था। एक्ट्रेस आखिरी बार 2025 के शो 'द लास्ट शो' में नर आई थीं।
5/7 Image Source : Instagram/@meantarabanerjee
अंतरा बनर्जी का जन्म कोलकाता में एक बंगाली परिवार में हुआ था और बाद में 2013 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए वह अपने माता-पिता के साथ मुंबई चली गईं। उन्होंने निर्मला निकेतन कॉलेज में बैचलर ऑ सोशल वर्क प्रोग्राम में एडमिशन लिया। हालांकि, बताया जाता है कि टेलीविजन शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल की वजह से उन्हें अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए बहुत कम समय मिल पाता था। एक्ट्रेस आखिरी बार 2025 के शो 'द लास्ट शो' में नर आई थीं।
13 अगस्त को दर्ज FIR के अनुसार, ट्रेन में हुई घटना के बाद अंतरा बनर्जी पर सुरक्षा को खतरे में डालने, सरकारी कर्मचारियों को गंभीर चोट पहुंचाने, मारपीट करने और जान-बूझकर अपमान करने का आरोप लगाया गया। अगली सुबह बोरीवली गवर्नमेंट रेलवे पुलिस ने अंतरा को हिरासत में ले लिया और बाद में नोटिस देने के बाद उन्हें मानत पर रिहा कर दिया गया। बोरीवली GRP इंस्पेक्टर कुंडा गावड़े ने कहा कि चश्मदीदों ने बताया कि AC कोच का टिकट न मिल पाने की वजह से एक्ट्रेस परेशान हो सकती हैं।
6/7 Image Source : Instagram/@meantarabanerjee

जब पुलिस ने उनसे अपने रिश्तेदारों या वकील से बात करने को कहा तो उन्होंने मना कर दिया और खुद को गिरफ्तार करने की मांग की। गावड़े ने कहा, 'FIR दर्ज होने के बाद वह शांत हो गईं।' अंतरा बनर्जी पर लगे आरोप पुलिस केस और चश्मदीदों के बयानों पर आधारित हैं। इस मामले की आगे जांच चल रही है। फिलहाल, अंतरा बनर्जी ने इन आरोपों या मामले पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
7/7 Image Source : Instagram/@meantarabanerjee

Advertisement