खाना खाने के बाद सौंफ का पानी पीने से क्या होता है
खाना खाने के बाद सौंफ का पानी पीने से क्या होता है
खाना खाने के बाद सौंफ का पानी पीने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। सौंफ में एनेथोल, फेनचोन और एस्ट्रागोल जैसे महत्वपूर्ण वोलेटाइल ऑयल्स पाए जाते हैं, जो पाचन तंत्र को सीधे राहत पहुंचाते हैं। यहां जान लें इसके फायदे।
Published : Aug 15, 2026 05:00 pm IST, Updated : Aug 15, 2026 05:00 pm IST
1/5Image Source : magnific
पाचन क्रिया में सुधार: सौंफ का पानी पेट में पाचक एंजाइम और गैस्ट्रिक जूस के स्राव को बढ़ाता है, जिससे खाना जल्दी और आसानी से पचता है।
2/5Image Source : magnific
गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग से राहत: यह पेट की मांसपेशियों को आराम देता है, जिससे खाना खाने के बाद होने वाली गैस, पेट फूलना और एसिडिटी की समस्या दूर होती है।
3/5Image Source : magnific
सांसों की बदबू दूर करे: सौंफ में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करके सांसों को ताजा बनाए रखते हैं।
4/5Image Source : magnific
शरीर को डिटॉक्स करना: यह एक हल्का डिटॉक्सिफायर है, जो पाचन के दौरान बनने वाले विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
5/5Image Source : magnific
वजन कंट्रोल करने में मददगार: सौंफ का पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और खाना खाने के बाद असमय होने वाली क्रेविंग को रोकता है।