सांप से जुड़े डरावने सपने करते हैं आपको परेशान? नाग पंचमी पर 3 उपायों को करने से मिल सकती है राहत
सांप से जुड़े डरावने सपने करते हैं आपको परेशान? नाग पंचमी पर 3 उपायों को करने से मिल सकती है राहत
जिन लोगों को सांप से जुड़े डरावने सपने आते हैं उन्हें नाग पंचमी के दिन कुछ उपाय करने से इन सपनों से मुक्ति मिल सकती है। इन्हीं सपनों के बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।
Published : Aug 16, 2026 11:24 am IST, Updated : Aug 16, 2026 11:24 am IST
1/4Image Source : Magnific
कई लोगों को सांप से जुड़े डरावने सपने होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में इसका कारण कालसर्प दोष हो सकता है वहीं कुंडली में राहु-केतु की खराब स्थिति भी सांप से जुड़े डरावने सपनों का कारण हो सकती है। ऐसे में नाग पंचमी के दिन कुछ आसान से उपाय करके आप इन सपनों से निजात पा सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।
2/4Image Source : Magnific
नाग पंचमी का पावन त्योहार 17 अगस्त के दिन है। इस शुभ अवसर पर अगर आप किसी शिव मंदिर में जाकर पहले शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और फिर नाग देवता की प्रतिमा पर भी जल चढ़ाएं, तो सांप से जुड़े डरावने सपनों से आपको मुक्ति मिल सकती है।
3/4Image Source : Magnific
नाग पंचमी के दिन कालसर्प दोष को दूर करने के लिए आपको रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय मंत्र का जप करना चाहिए। ऐसा करने से कालसर्प दोष से आपको छुटकारा मिलता है और साथ ही सांप से जुड़े डारवने सपने भी दूर होते हैं।
4/4Image Source : Magnific
नाग पंचमी के दिन किसी शिव मंदिर में अगर आप चांदी या तांबे के नाग-नागिन का जोड़ा चढ़ाते हैं तो कालसर्प और राहु-केतु से जुड़े दोष दूर हो सकते हैं। ऐसा करने से भी सांप से जुड़े डरावने सपनों से आप छुटाकारा पा सकते हैं।