टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज
वर्ल्ड क्रिकेट में बाएं हाथ के गेंदबाजों का सामना करना बल्लेबाजों का आसान काम नहीं रहा है, जिसमें टेस्ट में सबसे ज्यादा दबदबा देखने को मिला है। ऐसे में हम आपको टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Published : Aug 15, 2026 11:39 pm IST, Updated : Aug 15, 2026 11:39 pm IST
1/6Image Source : AP
वर्ल्ड क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में देखा जाए तो उसमें बल्लेबाजों को बाएं हाथ के गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होता है। बाएं हाथ के गेंदबाजों का सबसे ज्यादा दबदबा टेस्ट क्रिकेट में देखने को मिला है, जिसमें हम आपको अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
2/6Image Source : AP
टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के गेंदबाज के रूप में सबसे ज्यादा विकेट अभी तक ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने हासिल किए हैं, जिन्होंने 106 टेस्ट मैचों में 435 विकेट हासिल किए हैं और उसमें उनका औसत 26.57 का देखने को मिला है। स्टार्क अब तक टेस्ट में 18 बार पांच विकेट हॉल लेने में कामयाब रहे हैं।
3/6Image Source : AFP
श्रीलंकाई टीम के पूर्व खिलाड़ी रंगना हेराथ बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज का भी टेस्ट में काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। हेराथ ने टेस्ट में 93 मैचों में खेलते हुए 170 पारियों में गेंदबाजी की है और उसमें उन्होंने 28.07 के औसत से 433 विकेट हासिल किए हैं।
4/6Image Source : AFP
पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान और वर्ल्ड क्रिकेट के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में शुमार किए जाने वाले वसीम अकरम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। अकरम ने टेस्ट क्रिकेट में कुल 104 मैचों में खेलते हुए 181 पारियों में गेंदबाजी की है और उसमें उन्होंने 414 विकेट 23.62 के औसत से हासिल किए हैं।
5/6Image Source : AFP
न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान और बेहतरीन स्पिन ऑलराउंडर खिलाड़ी डेनियल विटोरी का वर्ल्ड क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। विटोरी ने टेस्ट में 113 मैचों में खेलते हुए 187 पारियों में गेंदबाजी की है और उसमें उन्होंने 34.36 के औसत से 362 विकेट हासिल किए हैं।
6/6Image Source : AFP
श्रीलंकाई टीम के पूर्व बाएं हाथ के तेज गेंदबाज चमिंडा वॉस जो अपनी सटीक लाइन लेंथ से बल्लेबाजों की तकलीफ को बढ़ा देते थे, वह इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। चमिंडा वास ने टेस्ट में 111 मैचों की 194 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 29.58 के औसत से 355 विकेट हासिल किए हैं।