अप्रैल में लॉन्च होगी Scorpio Lifestyler, टोयोटा हाइलक्स को मिलेगी सीधी टक्कर, ₹19.79 लाख से कम होगी कीमत
अप्रैल में लॉन्च होगी Scorpio Lifestyler, टोयोटा हाइलक्स को मिलेगी सीधी टक्कर, ₹19.79 लाख से कम होगी कीमत
भारत में महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर की शुरुआती कीमत 19.79 लाख रुपये से कम होगी। इस तरह स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर अपने राइवल्स टोयोटा हाइलक्स और इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस की तुलना में काफी सस्ती होगी।
Published : Aug 16, 2026 09:57 am IST, Updated : Aug 16, 2026 01:17 pm IST
1/5Image Source : mahindra automotive
महिंद्रा ने शुक्रवार को अपने ग्लोबल पिकअप व्हीकल को अनवील किया, जिसे भारत में 'महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर' के नाम से लॉन्च किया जाएगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा कि स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को अप्रैल 2027 तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा और इसकी शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम) 19.79 लाख रुपये से भी कम होगा।
2/5Image Source : mahindra automotive
स्कॉर्पियो एन वाले ही बॉडी-ऑन-फ्रेम चेसिस पर बनी स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर भारत में टोयोटा हाइलक्स और इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस को टक्कर देगी। महिंद्रा का ये पिकअप ट्रक कई ग्लोबल मार्केट में भी बेचा जाएगा, जहां इसे लाइफस्टाइलर के नाम से जाना जाएगा। जबकि, भारत में इसे स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर नाम से जाना जाएगा।
3/5Image Source : mahindra automotive
भारत में महिंद्रा स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर की शुरुआती कीमत 19.79 लाख रुपये से कम होगी। इस तरह स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर अपने राइवल्स टोयोटा हाइलक्स और इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस की तुलना में काफी सस्ती होगी। बताते चलें कि टोयोटा हाइलक्स और इसुजु डी-मैक्स वी-क्रॉस, दोनों की शुरुआती कीमत 25 लाख रुपये से भी ज्यादा है।
4/5Image Source : mahindra automotive
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के ऑटोमोटिव बिजनेस के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) नलिनीकांत गोलागुंटा ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा, ''हमें लगता है कि ग्राहक बिना समझौते के विकल्प चाहते हैं और हमारे लिए ये आगे बढ़ने का मौका है। हम ग्राहकों में ऐसी गाड़ियों की बढ़ती मांग देख रहे हैं जो टेक्नोलॉजी, सेफ्टी और रोजमर्रा के इस्तेमाल के आराम से समझौता किए बिना वास्तविक क्षमता प्रदान करे।''
5/5Image Source : mahindra automotive
मुंबई स्थित महिंद्रा इंडिया डिजाइन स्टूडियो (MIDS) में डिजाइन और चेन्नई स्थित महिंद्रा रिसर्च वैली (MRV) में डेवलप की गई स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर को ग्लोबल मार्केट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी ने पिकअप के 3 अलग-अलग वैरिएंट वैली एडिशन, रीफ एडिशन और ट्रेल एडिशन भी पेश किए हैं।