A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाहुबली ने पांच दिन में कमाए 230 करोड़!

बाहुबली ने पांच दिन में कमाए 230 करोड़!

नई दिल्लीः बाहुबली की आंधी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी फिल्म ने गजब की कमाई कर करीब 230 करोड़ रुपए कमा लिए है। फिल्म दक्षिण भारत ही नहीं बल्कि देश

बाहुबली की कमाई से...- India TV Hindi
बाहुबली की कमाई से 'बजरंगी भाईजान' को खतरा!

नई दिल्लीः बाहुबली की आंधी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी फिल्म ने गजब की कमाई कर करीब 230 करोड़ रुपए कमा लिए है। फिल्म दक्षिण भारत ही नहीं बल्कि देश के दूसरे भागों में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्विटर पर बताया कि बाहुबली ने अपनी हिंदी भाषा से मंगलवार तक 34.55 करोड़ रुपए कमा लिए है। फिल्म का मंगलवार का कलेक्शन सोमवार की कमाई से ज्यादा है।

बॉलीवुड फिल्मों की अगर इससे तुलना करें तो कोई भी फिल्म इसके आस-पास भी नहीं है। आमिर खान की धूम 3 (14.25 करोड़) दूसरे, शाहरुख की हैपी न्यू ईयर (136.86 करोड़) तीसरे, आमिर की ही पीके (136.61 करोड़) चौथे, ऋतिक का क्रिश 3 (130.41 करोड़) पांचवे और सलमान की किक (126.70 करोड़) छठे पायदान पर है।

बाहुबली का इस हफ्ते रिलीज हो रही सलमान खान की बजरंगी भाईजान पर काफी हद तक असर पड़ सकता है।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि सलमान खान की बजरंगी भाईजान इस साल सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। एक मल्टिप्लेक्स चेन के कार्यकारी का कहना है कि कबीर खान के निर्देश में बनी इस फिल्म को उतनी ज्यादा स्क्रीन्स न मिले जितने की लोग इसकी उम्मीद कर रहे थे क्योंकि बाहुबली न ही सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी शानदार कमाई कर रही है। अगली स्लाईड में पढ़िए फिल्म विशलेषकों का क्या है कहना-

ये भी पढ़ें- फैन ने दिया कुछ ऐसा की सलमान खान हो गए भावुक

ये भी पढ़ें- धमाकेदार बाहुबली शामिल हुई 200 करोड़ के क्लब में!

Latest Bollywood News