1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धमाकेदार बाहुबली शामिल हुई 200 करोड़ के क्लब में!

धमाकेदार बाहुबली शामिल हुई 200 करोड़ के क्लब में!

 Published : Jul 14, 2015 11:53 am IST,  Updated : Jul 14, 2015 03:07 pm IST

नई दिल्लीः बाहुबली ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है। एक्शन से भरपूर ये फिल्म 200 करोड़ के क्लब में इतने कम समय में शामिल होने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। एस एस

बाहुबली चार दिनों में...- India TV Hindi
बाहुबली चार दिनों में शामिल हुई 200 करोड़ के क्लब में!

नई दिल्लीः बाहुबली ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है। एक्शन से भरपूर ये फिल्म 200 करोड़ के क्लब में इतने कम समय में शामिल होने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है।

एस एस राजमौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने धमाकेदार वीकेंड के बाद भी दर्शकों को व्यस्त सोमवार के दिन भी अपनी तरफ आकर्षित किया। फिल्म ने दुनिया भर से सोमवार को 40 करोड़ की कमाई कर ली है। शुक्रवार से सोमवार तक फिल्म की कमाई की विवरण कुछ ऐसे है-

शुक्रवार- 50 करोड़

शनिवार- 60 करोड़

रविवार- 65 करोड़

सोमवार- 40 करोड़*

बॉलीवुड के टॉप फिल्मों की तरफ अगर नज़र डाले तो आमिर खान की धूम 3 ने चार दिन के अंदर 129.32 करोड़ कमाए थे।

शाहरुख खान की हैपी न्यू ईयर ने 123.86 करोड़, ऋतिक रोशन की क्रिश 3 ने 108 और शाहरुख की ही चेन्नई एक्सप्रेस ने इतने ही समय में 113.04 करोड़ की कमाई की थी।

baahubali

हिंदी भाषा से 'बाहुबली' ने सोमवार को 5 करोड़ की कमाई की जिसको मिलाकर फिल्म की 4 दिन की कुल कमाई 25 करोड़ हो गई है। ये किसी भी दक्षिण भारतीय फिल्म की हिंदी भाषा से सबसे ज्यादा कमाई है।

आगे पढ़िए विदेश मेें बाहुबली की कमाई का हाल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन