1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. 'कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है, यहां आकर बहुत खुश हूं...', अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की घाटी की यात्रा

'कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है, यहां आकर बहुत खुश हूं...', अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने की घाटी की यात्रा

 Reported By: Manzoor Mir Written By: Subhash Kumar
 Published : Aug 19, 2026 05:24 pm IST,  Updated : Aug 19, 2026 06:09 pm IST

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कश्मीर की यात्रा की है। उन्होंने कहा कि यहां हर कोई जानता है कि मैं भारत में अमेरिकी राजदूत हूंं और कश्मीर भारत का एक अहम हिस्सा है। आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में और क्या कुछ कहा है।

US Ambassador Sergio Gor Kashmir visit- India TV Hindi
सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर। Image Source : USAMBINDIA/PTI

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर बुधवार को कश्मीर घाटी के अपने पहले दौरे पर पहुंचे। उन्होंने इस इलाके को "बेहद खूबसूरत जगह" बताया और संकेत दिया कि वॉशिंगटन इस केंद्र शासित प्रदेश के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी (यात्रा संबंधी सलाह) की समीक्षा कर सकता है। सर्जियो गोर ने यहां एक अहम बयान भी दिया है कि कश्मीर भारत का एक अहम हिस्सा है। कश्मीर का मेरा दौरा एक शानदार अनुभव है। सर्जियो गोर ने कहा कि मैं कश्मीर पहली बार आया हूं। यह बेहद खूबसूरत जगह है, और इसलिए मैं यहां आकर बहुत खुश हूं।बता दें कि सर्जियो गोर ने श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी मुलाकात की है।

ट्रैवल एडवाइजरी पर विचार होगा-  सर्जियो गोर

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ उनकी बातचीत "बहुत अच्छी" रही और इस पर आगे की कार्यवाही के लिए जानकारी वॉशिंगटन और दिल्ली ले जाई जाएगी। उन्होंने कहा- "आखिरी बात जो मैं आपसे साझा करना चाहता हूं, वह यह है कि अमेरिका यात्रा संबंधी चेतावनी जारी करता है, और हम समय-समय पर उन चेतावनियों का पुनर्मूल्यांकन करते हैं। मैं आज यहां कोई बड़ी घोषणा नहीं कर सकता, लेकिन यह एक ऐसी चीज है जिस पर हम विचार करेंगे।"

जम्मू-कश्मीर की यात्रा के दौरान सर्जियो गोर ने कहा- "हमारा मानना है कि यहां के मुख्यमंत्री और सरकार ने इस इलाके को सुरक्षित रखने और इसे और सुरक्षित बनाने के लिए कुछ बेहतरीन कदम उठाए हैं, इसलिए हम देखेंगे कि क्या अमेरिका द्वारा लगाई गई या सुझाई गई यात्रा चेतावनी को कम किया जा सकता है। जैसा कि मैंने पहले कहा, यह एक खूबसूरत इलाका है। मुझे लगता है कि बहुत से अमेरिकी यहाँ आकर यहां की खूबसूरती और मौकों का आनंद लेंगे।"

370 निरस्त होने के बाद अमेरिकी राजदूत की पहली यात्रा

आपको बता दें कि अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के इस दौरे पर बारीकी से नजर रखी जा रही है क्योंकि 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद से कश्मीर का दौरा करने वाले यह पहले मौजूदा अमेरिकी राजदूत हैं। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब नई दिल्ली इस केंद्र शासित प्रदेश में सामान्य स्थिति होने की बात कह रही है। गोर गुरुवार को लद्दाख जाने से पहले अपने प्रवास के दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात करेंगे।

ये भी पढ़ें- 'सिंधु जल समझौते के जरिए पाकिस्तान ने हमारा खून चूसा', शहबाज शरीफ को उमर अब्दुल्ला ने दिया जवाब

जब फारूक अब्दुल्ला ने थामा माइक, गाया- 'लग जा गले' गाना, खूब वायरल हो रहा Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।