1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जब फारूक अब्दुल्ला ने थामा माइक, गाया- 'लग जा गले' गाना, खूब वायरल हो रहा Video

जब फारूक अब्दुल्ला ने थामा माइक, गाया- 'लग जा गले' गाना, खूब वायरल हो रहा Video

 Reported By: Manzoor Mir Written By: Subhash Kumar
 Published : Aug 07, 2026 11:17 pm IST,  Updated : Aug 07, 2026 11:35 pm IST

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फारूक अब्दुल्ला लग जा गले गाना गाते हुए दिख रहा हैं।

National Conference President Farooq Abdullah singh song- India TV Hindi
फारूक अब्दुल्ला ने गाया गाना। Image Source : PTI

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। श्रीनगर में एक कार्यक्रम के दौरान फारूक अब्दुल्ला ने माइक लेकर गाना गाया। ये गाना था- "लग जा गले।" फारूक अब्दुल्ला रॉयल स्प्रिंग गोल्फ कोर्स (RSGC) में छठे जम्मू-कश्मीर गोल्फ टूर्नामेंट के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने अपनी गायकी से इस महफिल में खास रंग भर दिया।

वायरल हो रहा फारूक अब्दुल्ला का वीडियो

फारूक अब्दुल्ला ने माइक संभालकर "लग जा गले" गाना गाया और दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके व्यक्तित्व के इस पहलू ने सबका ध्यान खींचा। आपको बता दें कि फारूक अब्दुल्ला को गाने का बहुत शौक है और वे अपनी आवाज से किसी भी महफिल में जान डाल देते हैं। वे न सिर्फ एक अच्छे गायक हैं, बल्कि एक कुशल डांसर भी हैं। उनकी ये खूबियां समय-समय पर सामने आती रहती हैं। इस वजह से कश्मीर में वह लोगों के काफी पसंदीदा नेता बने हुए हैं।

88 साल के हैं फारूक अब्दुल्ला

फारूक अब्दुल्ला के व्यक्तित्व के इस पहलू को लोग काफी पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह जिस भी कार्यक्रम में शामिल होते हैं, उसमें जोश और आकर्षण भर देते हैं। खास बात यह है कि फारूक अब्दुल्ला 88 साल के हैं। इतनी उम्र होने के बावजूद उनकी आवाज आज भी लोगों का दिल जीत लेती है।बताया जा रहा है कि फारूक अब्दुल्ला यह वीडियो श्रीनगर के रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में J&K ओपन 2026 के पुरस्कार वितरण समारोह का है, जहां फारूक अब्दुल्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

जब फारूक अब्दुल्ला ने गाया था राम भजन

आपको बता दें कि इससे पहले भी फारूक अब्दुल्ला के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं। एक वीडियो में फारूक अब्दुल्ला भगवान राम का भजन गाते हुए दिख रहे हैं। वह प्रसिद्ध राम भजन "ढूंढो मोरे राम" गा रहे थे। इतना ही नहीं भजन गाने के बाद वह जयकारे लगाते हुए भी देखे गए। ये वीडियो सोशल मीडिया के साथ-साथ राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गया था। फारूक अब्दुल्ला ने ये भी कहा था कि ''राम जितने आपके हैं उतने ही मेरे भी हैं।"

ये भी पढ़ें- PoK हिंसा पर 'अब्दुल्ला-मुफ्ती' का फूटा गुस्सा, कहा- प्रदर्शनकारियों के खिलाफ जानलेवा बल का इस्तेमाल मंजूर नहीं

फारूक अब्दुल्ला बोले- "अगर PoK हमारा हिस्सा है, तो वहां हो रही घटनाओं पर चुप क्यों है सरकार?"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।