1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. श्रीनगर की वादियों में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, डल झील में शिकारा राइड करते VIDEO वायरल

श्रीनगर की वादियों में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, डल झील में शिकारा राइड करते VIDEO वायरल

 Reported By: Manzoor Mir Written By: Malaika Imam
 Published : Aug 19, 2026 08:09 pm IST,  Updated : Aug 19, 2026 08:14 pm IST

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने अपनी पहली जम्मू-कश्मीर यात्रा के दौरान श्रीनगर की डल झील में शिकारा की सवारी का आनंद लिया, जिसका वीडियो सामने आया है।

शिकारा की सवारी करते अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर - India TV Hindi
शिकारा की सवारी करते अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर Image Source : REPORTER INPUT

भारत में अमेरिका के राजदूत और दक्षिण व मध्य एशिया के लिए विशेष दूत सर्जियो गोर बुधवार को कश्मीर घाटी के अपने पहले दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद खूबसूरत डल झील में शिकारा की सवारी की, जिसका वीडियो सामने आया है।

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख की दो दिवसीय यात्रा

इस साल जनवरी में भारत में अमेरिका के 27वें राजदूत का पद संभालने के बाद गोर की जम्मू-कश्मीर की यह पहली यात्रा है। वे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की दो दिवसीय यात्रा के तहत बुधवार को श्रीनगर पहुंचे। यह शिकारा सवारी ऐसे समय में हुई जब केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन और सुरक्षा पर फिर से ध्यान दिया जा रहा है। खबरों के अनुसार, गोर ने संकेत दिया कि सुरक्षा की बेहतर स्थिति को देखते हुए अमेरिका जम्मू-कश्मीर के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा कर सकता है।

कल लद्दाख के लिए रवाना होने की उम्मीद

गोर के गुरुवार को लद्दाख के लिए रवाना होने की उम्मीद है, जहां वे वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। उनकी इस यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह भारत और अमेरिका के बीच बढ़ते राजनयिक और आर्थिक संबंधों के बीच हो रही है।

वहीं, सर्जियो गोर ने यहां एक अहम बयान भी दिया है। गोर ने कहा कि कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कश्मीर का मेरा दौरा एक शानदार अनुभव है। सर्जियो गोर ने कहा कि मैं कश्मीर पहली बार आया हूं। यह बेहद खूबसूरत जगह है, और इसलिए मैं यहां आकर बहुत खुश हूं।

सीएम से मुलाकात के बाद कहा- बातचीत बहुत अच्छी रही 

अमेरिकी राजदूत ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ उनकी बातचीत बहुत अच्छी रही। उन्होंने कहा, "हमारा मानना है कि यहां के मुख्यमंत्री और सरकार ने इस इलाके को सुरक्षित रखने और इसे और सुरक्षित बनाने के लिए कुछ बेहतरीन कदम उठाए हैं, इसलिए हम देखेंगे कि क्या अमेरिका द्वारा लगाई गई या सुझाई गई यात्रा चेतावनी को कम किया जा सकता है। जैसा कि मैंने पहले कहा, यह एक खूबसूरत इलाका है। मुझे लगता है कि बहुत से अमेरिकी यहां आकर यहां की खूबसूरती का आनंद लेंगे।"

इससे पहले, जनवरी 2020 में तत्कालीन अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर ने एक बहुपक्षीय राजनयिक प्रतिनिधिमंडल के तहत कश्मीर घाटी का दौरा किया था। वहीं, आर्टिकल 370 और 35A निरस्त होने के बाद पहली बार कोई अमेरिकी राजदूत घाटी का दौरा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

"मराठी सीखने से इनकार सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी", रिक्शा-टैक्सी चालकों को परिवहन मंत्री की चेतावनी

AAP नेता सत्येंद्र जैन समेत 5 आरोपी न्यायिक हिरासत में, 25 अगस्त को जमानत पर होगी सुनवाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।