नई दिल्लीः सलमान खान की बजरंगी भाईजान का दूसरी वीकेंड भी धमाकेदार रहा है। फिल्म ने 10 दिनों में दुनिया भर से 356.31 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने बॉक्स आफिस पर पहले 10 दिनों में भारत से 240.72 करोड़ का कलेक्शन किया वहीं विदेश से इसने 97 करोड़ का कलेक्शन किया है।
फिल्म समीक्षक और बॉक्स आफिस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने सलमान खान की फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताते हुए ट्वीट किया, "बजरंगी बाईजान ने शानदार प्रदर्शन जारी है। दूसरे हफ्ते- दूसरा हफ्ता- शुक्र - 12.80, शनि- 19.25, रवि-24.05 - कुल 240.72 करोड़ रुपए। ALL TIME BLOCKBUSTER."
शुक्र - 27.25 करोड़, शनि- 36.60 करोड़, रविवार- 38.75 करोड़, सोम- 27.05 करोड़, मंगल-21.40, बुध- 18.02, गुरु- 15.55 कुल, दूसरा हफ्ता- शुक्र - 13.15, शनि- 20.05, रवि- 24.05 कुल 240.72 करोड़ रुपए।"
तरण आदर्श के मुताबिक, विदेश में फिल्म ने एक हफ्ते में 83.29 करोड़ का बिजनेस कर लिया था वहीं दूसरे विकेंड में फिल्म ने 33.21 करोड़ और कमाए जिससे विदेश में इसका 10 दिन का कुल कलेक्शन 115.59 करोड़ हो गया है। भारत और विदेश की कमाई जोड़कर दुनिया भर से बजरंगी भाईजान के 10 दिन का कलेक्शन 356.31 करोड़ हो गया है।
बजरंगी भाईजान 10 दिनों के कलेक्शन की रेस में नंबर एक पर बरकरार है-
आमिर खान की पीके ने 10 दिनों में 236.58 करोड़ की कमाई की थी और इसी के साथ ये नंबर दो पर आ गई है । धूम 3 ने 227 करोड़ रुपए कमाए थे। 10 दिनों में ऋतिक रोशन की क्रिश 3 ने 207.5 करोड़, सलमान की ही किक ने 198 करोड़ का कलेक्शन किया था। शाहरुख खान की फिल्म और चेन्नई एक्सप्रेस ने 180.60 करोड़ की कलेक्शन किया था वहीं हैपी न्यू ईयर ने 180.50 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
अगली स्लाईड में जानिए फिल्म कैसे बनी THIRD BIGGEST GROSSER OF ALL TIME-
Latest Bollywood News