A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बजरंगी भाईजान ने कमाए 310 करोड़, पीके और धूम 3 हुई पीछे

बजरंगी भाईजान ने कमाए 310 करोड़, पीके और धूम 3 हुई पीछे

नई दिल्लीः सलमान खान की बजरंगी भाईजान की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने 9 दिनों में दुनिया भर से 311.11 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने बॉक्स आफिस

बजरंगी भाईजान ने कमाए...- India TV Hindi
बजरंगी भाईजान ने कमाए 310 करोड़, पीके और धूम 3 हुई पीछे

नई दिल्लीः सलमान खान की बजरंगी भाईजान की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने 9 दिनों में दुनिया भर से 311.11 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने बॉक्स आफिस पर पहले 9 दिनों में भारत से 217.82 करोड़ का कलेक्शन किया वहीं विदेश से इसने 93.29 करोड़ का कलेक्शन किया है।

फिल्म समीक्षक और बॉक्स आफिस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने सलमान खान की फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताते हुए ट्वीट किया, "बजरंगी बाईजान ने कलेक्शन के मामले में शनिवार को शुक्रवार से काफी बड़ी छलांग मारी  है" शुक्र - 27.25 करोड़, शनि- 36.60 करोड़, रविवार- 38.75 करोड़, सोम- 27.05 करोड़, मंगल-21.40, बुध- 18.02, गुरु- 15.55 कुल, दूसरा हफ्ता- शुक्र - 13.15, शनि- 20.05- कुल 217.82 करोड़ रुपए।"

तरण आदर्श के मुताबिक, विदेश में फिल्म ने एक हफ्ते में 83.29 करोड़ का बिजनेस कर लिया था वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने शुक्रवार और शनिवार को 10 करोड़ और कमाए जिससे विदेश में इसका 9 दिन का कलेक्शन 93.29 करोड़ हो गया है। भारत और विदेश की कमाई जोड़कर दुनिया भर से इसके 9 दिन का कलेक्शन 311.11 करोड़ हो गया है।

बजरंगी भाईजान 9 दिनों के कलेक्शन की रेस में भी आगे-

बजरंगी भाईजान  ने 9 दिनों के कलेक्शन की रेस में सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। आमिर खान की पीके ने 9 दिनों में 214 करोड़ की कमाई की थी और इसी के साथ ये नंबर दो पर आ गई है । धूम 3 ने 211.12 करोड़ रुपए कमाए थे। 9 दिनों में ऋतिक रोशन की क्रिश 3 ने 207.5 करोड़, सलमान की ही किक ने 183.3 करोड़ का कलेक्शन किया था। शाहरुख खान की फिल्म हैपी न्यू ईयर और चेन्नई एक्सप्रेस ने 172 करोड़ और 171.60 करोड़ रुपए की कमाई की थी। नीचे देखें Collection-

यहां क्लिक करके पढ़िए सलमान खान की फिल्मों के जबरदस्त रिकॉर्ड्स-

Latest Bollywood News