किक इकलौती सलमान खान की फिल्म है जिसने भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। बजरंगी भाईजान उनकी दूसरी फिल्म होगी।
एक था टाइगर और किक के बाद बजरंगी भाइजान सलमान की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म साबित हो गई है। सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड (149 करोड़), दबंग (140 करोड़) और दबंग 2 (165 करोड़) के लाइफ टाइम कलेक्शन सलमान की सुपरहिट फिल्म की फेहरिस्त में नीचे आ गई है।
'बजरंगी भाईजान' से पहले 'किक' के एक हफ्ते का कलेक्शन 164.09 करोड़ था जो सलमान की किसी भी फिल्म से ज्यादा था लेकिन बजरंगी भाईजान ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया।
इस हफ्ते भी सलमान खान की फिल्म को कोई बड़ा कॉम्पटीशन नहीं मिला है जिसको देखते हुए ये कहा जा सकता है कि फिल्म 250 करोड़ का सफर तो आराम से तय कर लेगी।
ये भी पढ़ें- एक ज़माना था जब लगता था कि शादी हो जाएगी, पर बच गए: सलमान खान
100 crore Club: कमाई के मामले में आमिर-शाहरुख पर भारी सलमान
Latest Bollywood News