A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बालिका वधू' ने पूरे किए 2000 एपीसोड

'बालिका वधू' ने पूरे किए 2000 एपीसोड

मुंबई: लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'बालिका वधू' 2000 कड़ियां (एपिसोड) पूरा करने वाला देश का पहला हिंदी धारावाहिक बन गया है। टेलीविजन चैनल 'कलर्स' पर पिछले सात सालों से प्रसारित हो रहा यह धारावाहिक अभी भी

'बालिका वधू' ने...- India TV Hindi
'बालिका वधू' ने पूरे किए 2000 एपीसोड

मुंबई: लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक 'बालिका वधू' 2000 कड़ियां (एपिसोड) पूरा करने वाला देश का पहला हिंदी धारावाहिक बन गया है। टेलीविजन चैनल 'कलर्स' पर पिछले सात सालों से प्रसारित हो रहा यह धारावाहिक अभी भी बाल विवाह, घरेलू हिसा, वैवाहिक दुष्कर्म और पुनर्विवाह जैसे सामाजिक मुद्दों पर चिंतन की प्रेरणा देता है। कलर्स पर साल 2008 से प्रसारित हो रहा 'बालिका वधू' दर्शकों को बहुत प्रिय है।

चैनल के सीईओ राज नाइक ने कहा, "इतने वर्षो में बालिका वधू हमारे चैनल को पहचान दिलाने वाला सीरियल बन गया है और एक मनोरंजक चैनल के रूप में इसकी सफलता हमारी सफलता की पर्याय बन गई है।"

ये भी पढ़ें- बालिका वधु की प्रत्यूषा बनर्जी ने गुपचुप रचाई शादी?

आगामी सप्ताहों में धारावाहिक की कहानी आनंदी और उसकी बेटी निबोली के बीच अंकुरित होते रिश्ते पर केंद्रित होगी। 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री तोरल रासपुत्रा का कहना है कि उन्हें इस किरदार को निभाते हुए कई तरह की भावनाओं से गुजरने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

आनंदी की बेटी निबोली का किरदार निभा रही बाल कलाकार ग्रेसी गोस्वामी इसका हिस्सा बनकर काफी खुश है और उसे आशा है कि वह 'बालिका वधू' के अंतिम एपिसोड तक इसमें काम करती रहेगी।

Latest Bollywood News